देशभर में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान हैं, लेकिन अब सीनएजी के दाम में भी इजाफा हुआ है। दोनों पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत पर सीएनजी का भी तडका लग गया है। दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम को संशोधित करके 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 49.08 रुपये से बढ़ाकर 49.98 रुपये कर दी गई है।
सीएनजी में वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल और डीजल वाहनों का उपयोग करने वाले एक सस्ता और स्वच्छ विकल्प अपनाने पर विचार कर रहे थे। मगर सीनएजी की कीमतों में हुए इजाफे से लोगों का बजट गड़बड़ा सकता है। सीएनजी के अलावा पीएनजी की कीमतों में भी आज से संशोधन किया गया है। इस बात की जानकारी सीएनजी और घरों में पाइप्ड प्राकृतिक गैस पहुंचाने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने ट्वीट के जरिए दी।
आईजीएल ने ट्वीट में कहा कि दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन के बाद अगर इससे तुलना करें तो सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले 68 फीसदी और डीजल की तुलना में पर 50 फीसदी की बचत कराएगी। सीनएजी के अलावा पीएनजी के दाम में हुई वृद्धि पर भी आईजीएल ने ट्वीट में लिखा, दिल्ली में पीएनजी की घरेलू कीमत 8 जुलाई 2021 से 29.66 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की घरेलू कीमत आज से 29.61 रुपये प्रति एससीएम होगी।
तेल खुदरा विक्रेताओं द्वारा मूल्य अधिसूचना के अनुसार इस महीने छठी बार बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 35 पैसे महंगा हो गया, जबकि गुरुवार को डीजल 9 पैसे महंगा हो गया। पिछले महीने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की थी। सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 जुलाई से 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 20, 2026 /
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 20, 2026 /
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...
By User 6 /
April 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 22, 2026 /
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...