छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाला के साथ ही आबकाारी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपियों को अब अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया जाएगा। रायपुर में ईडी की स्पेशल कोर्ट ने यह आदेश दिया है। ईडी के इस आदेश में प्रदेश में हुए कोयला घोटाला,आबकारी घोटाला और कस्टम मिलिंग घोटाला के आरोपी शामिल हैं। स्पेशल कोर्ट के आदेश के मुताबिक शराब घोटाला के आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल तो वहीं एपी त्रिपाठी और कोल घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल में शिफ्ट किया जायेगा।
गौर हो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कोयला घोटाला के साथ ही आबकारी और कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच आज भी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने इन घोटाले में शामिल आईएएस अधिकारी सहित कारोबारियों की गिरफ्तारी कर मामले की जांच कर रही है। इन सारे मामलों में रायपुर जेल में बंद आरोपियों को अब प्रदेश के अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की स्पेशल कोर्ट ने इस आशय से आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक आबकारी घोटाले में आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और एपी त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं कस्टम मिलिंग के आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी का नाम शामिल है, जिन्हे प्रदेश के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जायेगा। बताया जा रहा है कि आबकारी मामले में आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कांकेर जेल, मनोज सोनी को दंतेवाड़ा और एपी त्रिपाठी और कोयला घोटाला के सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल में शिफ्ट किया जायेगा।
वहीं स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चैलेंज करने की बात कही जा रही है। अनवर ढेबर के वकील अमीन खान ने इस मामले में बताया कि जेल प्रबंधन की ओर से कोर्ट में कौन सा आवेदन लगाया गया था, इसकी जानकारी नहीं है। हमें किसी आदेश की जानकारी नहीं दी गई, ना ही किसी आवेदन पर कोर्ट ने हमें सुना है। न्याय प्रणाली में अभियुक्त को बिना सुने हुए इस तरह के आदेश नहीं होते हैं। अगर न्यायालय ने कोई आदेश किया है, तो वह किस आधार पर किया है, यह आदेश पढ़ने के बाद समझ आएगा। अगर जेल शिफ्टिंग जैसा आदेश है, तो हम इसे हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...