Google Analytics Meta Pixel बांग्लादेश में अब राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र - Ekhabri.com

बांग्लादेश में अब राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एक प्रमुख छात्र संगठन ने अब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को भी अपने निशाने पर ले लिया है। इस छात्र संगठन ने ढाका में प्रदर्शन करते हुए शहाबुद्दीन से हसीना के इस्तीफे पर उनकी टिप्पणियों के लिए उन्हें हटाने की मांग की। पिछले हफ्ते, राष्ट्रपति ने एक बांग्ला दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उनके पास इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि हसीना ने अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

 

 

 

भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं ने ढाका में केंद्रीय शहीद मीनार के सामने रैली की, जहां उन्होंने शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी नेता नासिर उद्दीन पटवारी ने कहा, “राष्ट्रपति फासीवाद के सहयोगी हैं। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।” कुछ प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के खिलाफ एक अभियान चलाया जा सकता है।

 

 

 

शाधिनोता-शोरबोभौमोत्तो रोक्खा समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने ढाका विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया, जिसमें शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग की गई और “क्रांतिकारी सरकार” के गठन का आह्वान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हसीना की अवामी लीग पार्टी और उसके सहयोगियों को राजनीतिक गतिविधियों से बाहर करने की भी मांग की। इसके बाद, वे राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास बंग भवन की ओर मार्च करने लगे।

 

 

 

आंदोलनकारी छात्रों के एक नेता रफीक खान ने राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को ‘अपराधी’ करार दिया और कहा कि उन्हें “हत्यारी हसीना” द्वारा “अवैध रूप से” नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, “हम उनसे तुरंत इस्तीफा देने और बंग भवन छोड़ने का अनुरोध करते हैं। अन्यथा, हम जुलाई के आंदोलन की तरह एक और आंदोलन शुरू करेंगे।”

Read Also  राज्यसभा चुनाव निर्विरोध जीतीं सोनिया गांधी, भाजपा के ये दो प्रत्याशी भी जीते

 

 

 

राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा था कि उन्हें हसीना के इस्तीफे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को जब उन्हें फोन किया गया कि हसीना उनसे मिलने आ रही हैं, तो कुछ समय बाद फिर से खबर आई कि वह नहीं आ रही हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि हसीना देश छोड़कर चली गई हैं। शहाबुद्दीन ने कहा, “जब सेना प्रमुख आए, तो मैंने जानने की कोशिश की कि क्या प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया है, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब इस मामले पर बहस का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि हसीना जा चुकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *