गृहमंत्री अमित शाह के बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े एक बयान पर मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भड़क गई है। बांग्लादेश ने भारत सरकार से बांग्लादेश के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है। एक चुनावी रैली में अमित शाह ने झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात कही थी, जिस पर मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायोग को इससे जुड़ा विरोध पत्र सौंपा है।
बांग्लादेश ने कहा कि पड़ोसी देश के जिम्मेदार लोगों की तरफ से आने वाले इस तरह के बयान दो मित्र देशों के बीच आपसी समझ और सम्मान की भावना को कमजोर करते हैं। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने झामुमो नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ये लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दे रहे हैं। गृह मंत्री ने चेतावनी दी थी कि यदि इन्हें रोका नहीं गया तो आने वाले 25-30 सालों में बांग्लादेशी घुसपैठिये बहुसंख्यक हो जाएंगे।
बोकारो में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि ‘झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। वे हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं और जमीन हड़प रहे हैं। इसके साथ ही समृद्ध आदिवासी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि ‘यदि इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले समय में ये लोग बहुमत में आ जाएंगे। कांग्रेस और हेमंत सोरेन इन्हें नहीं रोकेंगे, क्योंकि ये लोग वोट बैंक की राजनीति करते हैं। एक बार हमें सत्ता देकर देखिए हम सभी घुसपैठियों को बाहर कर देंगे।’ गृह मंत्री ने दावा किया कि संथाल परगना संभाग में आदिवासी आबादी 44 फीसदी से घटकर 28 फीसदी हो चुकी है।
दरअसल, बांग्लादेश की सीमा भारत के कई राज्यों से लगती है, ऐसे में भारत के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठ लंबे समय से राजनीतिक मुद्दा रहा है। भारत के अंदर कितने बांग्लादेशी रहते हैं, इनकी संख्या को लेकर भी अक्सर विवाद होता रहा है। साल 2016 में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या को लेकर आंकड़े पेश किए थे। उन्होंने कहा था कि ‘उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, भारत के अंदर करीब 2 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए निवास कर रहे हैं।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...