पाकिस्तान में जबरन मतांतरण के खिलाफ बड़ी संख्या में हिंदुओं ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान दारावर इत्तेहाद की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कराची प्रेस क्लब के सामने और सिंध विधानसभा के प्रवेश द्वार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। दुर्भाग्यवश उनकी अपील सुनने के लिए विधानसभा से कोई भी प्रतिनिधि बाहर नहीं आया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिंध प्रांत में रहने वाले हिंदू एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह स्थिति और खराब है। हिंदुओं की 12 से 13 वर्ष उम्र की लड़कियों को दिनदहाड़े अगवाकर उन्हें जबरन इस्लाम कबूल कराया जा रहा है। बाद में उनकी शादी बुजुर्ग मुसलमानों से कराया जा रहा है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में बैनर मौजूद थे। वे हिंदू लड़कियों और महिलाओं का जबरन मतांतरण रोकने के लिए रुके हुए बिल को पास करने की अपील कर रहे थे। हाल के कुछ महीनों में सिध प्रांत में ऐसे मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। निचली अदालतों में इनसे जुड़ी याचिकाओं की बाढ़ सी आ गई है। पीड़ित परिजन मामले में न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
प्रमुख बातें
-सिंध विधानसभा में 2019 और 2021 में जबरन मतांतरण के खिलाफ बिल लाया गया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।
-जनवरी 2023 में संयुक्त राष्ट्र के 12 विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में बढ़ रहे अपहरण और जबरन मतांतरण कराकर शादी कराने का मुद्दा उठाया था।
पिछले वर्ष 81 हिंदू लड़कियों का जबरन मतांतरण
पाकिस्तान में वर्ष 2022 में जबरन मतांतरण के करीब 124 मामले सामने आए। इनमें 81 हिंदू, 42 ईसाई और एक सिख समुदाय से जुड़े मुद्दे शामिल थे। मानवाधिकार पर नजर रखने वाले एक संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 23 प्रतिशत लड़कियों की उम्र 14 वर्ष से कम थी। 36 प्रतिशत लड़कियां 14 से 18 वर्ष के बीच थीं। व्यस्कों की संख्या 12 प्रतिशत थी। वहीं, 28 प्रतिशत की उम्र का पता नहीं है। जबरन मतांतरण के 65 प्रतिशत मामले सिध प्रांत में सामने आए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...