Google Analytics Meta Pixel जाफना प्रायद्वीप में लिट्टे पर कार्रवाई के पीडि़तों को नहीं मिला न्याय: श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आज आएगा प्रस्ताव - Ekhabri.com

जाफना प्रायद्वीप में लिट्टे पर कार्रवाई के पीडि़तों को नहीं मिला न्याय: श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आज आएगा प्रस्ताव

 भारत से मांगा है सहयोग

कोलंबो। मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में श्रीलंका सोमवार को जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में एक मुश्किल प्रस्ताव का सामना करेगा। प्रस्ताव में जाफना प्रायद्वीप में लिट्टे के खिलाफ कार्रवाई के पीडि़तों को न्याय न मिलने और उनका पुनर्वास न कर पाने में सरकार की विफलता का उल्लेख होगा। श्रीलंका ने लिट्टे के खिलाफ 2009 में कार्रवाई की थी जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष तमिल नागरिक भी मारे गए थे। इस प्रस्ताव में श्रीलंका का साथ देने का रूस, चीन, पाकिस्तान और कई मुस्लिम देशों ने वादा किया है। लेकिन श्रीलंका सरकार भारत का समर्थन भी चाहती है।  श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की संस्था में लगातार तीन प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। ये प्रस्ताव महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान 2012 और 2014 में पारित हुए थे। महिंदा इस समय श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद पर हैं जबकि उनके छोटे भाई गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति की कुर्सी पर। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सत्र में पेश होने वाले प्रस्ताव के जरिये श्रीलंका सरकार की जवाबदेही तय हो सकती है। श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणवद्र्धने ने कहा है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और इसके पीछे ब्रिटेन है। श्रीलंका अपने कार्यक्रम मानवाधिकारों का पालन करते हुए आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को हमारे साथ सहयोग करना चाहिए।  गुणवद्र्धने ने कहा, वर्षो से श्रीलंका पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लग रहे हैं। हम उनके प्रति सतर्क हैं। मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए नवगठित सरकार में राष्ट्रपति द्वारा गठित आयोग भी नियुक्त किया गया है। लापता लोगों की तलाश और उनके स्वजनों की मदद के लिए देश के बजट में प्रविधान किया गया है। विदेश मंत्री के इस दावे के विपरीत संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार मामलों की उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट ने कहा है कि श्रीलंका में बीते 12 वर्षो में सरकार के उठाए सारे कदम विफल साबित हुए हैं। सरकारें जिम्मेदारी तय कर पाने में विफल रही हैं।
तमिल पार्टियों ने किया प्रस्ताव के समर्थन का अनुरोध
इधर तमिलनाडु में बड़ा जनाधार रखने वाले राजनीतिक दलों- द्रमुक, एमडीएमके और पीएमके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र में श्रीलंका के तमिलों के संबंध में पेश होने वाले प्रस्ताव का समर्थन करने का अनुरोध किया है। यह प्रस्ताव श्रीलंका सरकार के खिलाफ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...