नई दिल्ली। कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है, जिसके कारण पिछले साल की यादें ताजा हो रही हैं। जिस तरह कोरोना ने 2020 में कहर बरपाया था अब फिर से वही हो रहा है। मरीजों के साथ मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में हालात फिर से बेकाबू हो गए हैं और लोागों की जान जा रही है। मार्च आते ही देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। होली से ठीक पहले देश में कोरोना के दैनिक मामले 50 हजार के पास पहुंचते दिख रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में करीब 47 हजार नए केस आए हैं। देश में एक बार से कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में हर रोज कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना के दैनिक मामले फिर से 50 हजार की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,951 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 212 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले सवा तीन लाख के पार पहुंच चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 16 लाख 46 हजार 81 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार 468 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 34 हजार 646 हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 967 लोगों की मौत हो चुकी है।
छह राज्यों में गंभीर होते हालात
कोरोना महामारी के खिलाफ जीती हुई बाजी को छह राज्य खतरे में डालते नजर आ रहे हैं। 80 फीसद से ज्यादा नए मामले इन्हीं राज्यों से मिल रहे हैं। छह राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। रविवार को 93.14 फीसद नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र (27,126), पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) शामिल हैं। पिछले एक दिन के दौरान छह राज्यों में 86.8 मौतें हुई हैं, इनमें महाराष्ट्र (92), पंजाब (38), केरल (15), छत्तीसगढ़ (11), तमिलनाडु (8) और केरल (7) शामिल हैं।
कोरोना के एक्टिव केस बढ़े
देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 25,559 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.87 प्रतिशत हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 21,180 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 95.75 प्रतिशत हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.37 प्रतिशत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...