Google Analytics Meta Pixel काशी में संतों की अपील-हिंदुओं की संपत्ति लौटा दें मुसलमान वरना अयोध्या की तरह ले लेंगे - Ekhabri.com

काशी में संतों की अपील-हिंदुओं की संपत्ति लौटा दें मुसलमान वरना अयोध्या की तरह ले लेंगे

वाराणसी। अखिल भारतीय संत समिति ने मुस्लिम समाज से आग्रह किया है कि उनके पास हिंदुओं की जो भी संपत्ति है, उसे लौटाते हुए परस्पर अनुराग और भाईचारा की मिसाल पेश करें। समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन संतों ने कहा कि यदि अनुराग से बात नहीं बनी तो हमारे सामने अदालत और आंदोलन के भी विकल्प हैं। दुर्गाकुंड स्थित हनुमानप्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चल रही बैठक में रविवार को समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने दो प्रस्ताव पेश किए। पहले प्रस्ताव में उत्तराखंड सरकार से मांग की गई है कि 2016 में नेशनल हाईवे के निर्माण के समय हटाई गई वीतरागी संत वामदेव की मूर्ति फिर से स्थापित की जाए। दूसरे प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थों-मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य, शुक्रताल, देवीपाटन आदि के सम्यक विकास के लिए उठाए गए कदमों के लिए योगी सरकार की सराहना की गई। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर और विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। हिंदू बहन-बेटियों को लव जेहाद से बचाने के लिए प्रदेश सरकार के धर्मांतरणरोधी अध्यादेश का भी समर्थन किया गया।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे संत
अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में शामिल होने आए संतों ने रविवार सुबह सात बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ धाम की प्रगति का जायजा लिया। कॉरिडोर से निकलते वक्त मीडिया से बातचीत में अखिल भारतीय संत समिति के संरक्षक जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वरचार्य ने कहा कि यह कॉरिडोर विश्व में गंगा और विश्वनाथ के मिलन के महान प्रतीक रूप में दिखेगा। संत समाज इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करता है और संपूर्ण विश्व में इसके प्रचार-प्रसार का दायित्व भी स्वविवेक से ग्रहण करता है।
बैठक में दो प्रस्ताव पेश
दुर्गाकुंड स्थित हनुमानप्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चल रही बैठक में रविवार को समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने दो प्रस्ताव पेश किए.
संतों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन : संत सम्मेलन के शुरू होने से पहले रविवार सुबह भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन संतों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में माथा टेककर बाबा के कॉरिडोर को देखा।

Read Also  देश के महापौरों को राज्यपाल की सीख:लोगों के फोन उठाएं, पद के पीछे न भागें

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...