बिहार के गया जिले के गुरारू अंचल कार्यालय में एक कुत्ते का जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन किया गया। बीते 21 जनवरी को शरारती तत्वों द्वारा किए गए इस आवेदन में कुत्ते की तस्वीर लगे आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में प्रस्तुत किया। संबंधित राजस्व कर्मचारी ने 31 जनवरी को जांच के बाद इसे अस्वीकृत कर दिया। आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज में हेराफेरी कर उसे कुत्ता दर्शाने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने कहा कि यह किसी की शरारत है, इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई है।
कुत्ते के राज्य के अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल बढ़ई जाति से संबंधित होने का दावा करते हुए आवेदन भेजा गया था। इसमें आवेदक का नाम टामी, पिता का नाम शेरू, माता का नाम गिन्नी दर्ज किया गया था। पता में उसे ग्राम पांडेपोखर, पंचायत रौना, वार्ड संख्या 13, थाना कोंच, पोस्ट आफिस गुरारु, जिला गया, राज्य बिहार, पिनकोड 824118 का निवासी बताया गया। आवेदन के साथ संलग्न कुत्ते के कथित आधार कार्ड का नंबर 993460458271 है। प्रथम दृष्टया यह किसी के आधार कार्ड के तथ्यों को बदलकर कुत्ते का बना देने का मामला लग रहा है।
आवेदन के साथ दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर वह पांडेपोखर गांव के बढ़ई जाति के युवक संजीत कुमार का निकला। उसने बताया कि उसका इस शरारत से कोई संबंध नहीं है। वह स्नातक उत्तीर्ण है और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता है। जिस समय आवेदन किया गया था, वह सीटेट नामक परीक्षा देने के लिए दिल्ली में था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 25, 2026 /
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...