Google Analytics Meta Pixel नशा मुक्ति अभियान के लिए नौ करोड़ 97 लाख रुपए की कार्ययोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन - Ekhabri.com

नशा मुक्ति अभियान के लिए नौ करोड़ 97 लाख रुपए की कार्ययोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन

शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यसन मुक्ति अभियान की समीक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक संचालक समाज कल्याण श्री पी. दयानंद की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में नशा मुक्ति अभियान हेतु (भारत माता वाहिनी योजना) के तहत नौ करोड़ 97 लाख 31 हजार 795 रुपए की कार्ययोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। कार्ययोजना के तहत विभिन्न प्रचार माध्यमों के सहयोग से नशा मुक्ति हेतु व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत भारत माता वाहिनी के सदस्यों का प्रशिक्षण एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में राज्य के सभी गांवों में भारत माता वाहिनी के द्वारा प्रभावी नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों में नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने भारत माता वाहिनी के कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। समाज कल्याण विभाग के संचालक ने कहा कि शराब व्यसन मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए सभी विभागों के सहयोग की आवश्यकता है।
नशा एक सामाजिक बुराई , इसे सभी के सहयोग और समन्वय से ही दूर किया जा सकता
नशा एक सामाजिक बुराई है, इसे सभी के सहयोग और समन्वय से ही दूर किया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि नशा पान करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायतों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा नशा मुक्ति के पक्ष में रैली, प्रभात फेरी, नशापान से होने वाले दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार, नारे, दीवार लेखन, पोस्टर, पम्पलेट, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशा मुक्ति अभियान हेतु विभिन्न तिथियों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 26 जनवरी, 30 जनवरी, 31 मई, 26 जून, 15 अगस्त, दो अक्टूबर एवं 18 दिसम्बर को नशापान विरोधी प्रभात फेरी रैली इत्यादि के बड़े कार्यक्रम ग्राम पंचायतों में होंगे। शिक्षण संस्थाओं में नशा मुक्ति पर निबंध, भाषण, चित्रकला, लघु नाटिका, गायन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में पंचायतों के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा।
स्थानीय संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग
जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नशा मुक्ति हेतु काउंसलिंग, योगाभ्यास, प्रोत्साहन संगोष्ठी, व्याख्यान इत्यादि में सक्रिय सहभागिता के लिए स्थानीय संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि रायपुर एवं भिलाई में केन्द्रीय अनुदान से तथा धमतरी, सरगुजा, दुर्ग एवं रायपुर में पृथक चार नशा मुक्ति केन्द्र राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे है। प्रदेश में शराब व्यसन मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन से होने वाले प्रभावों का जिला स्तरीय समिति जिसके अध्यक्ष संबंधित जिले के कलेक्टर होंगे, उनके द्वारा पर्यवेक्षण, अनुश्रवण निगरानी की जाएगी तथा इसका प्रतिवेदन संचालनालय समाज कल्याण को उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य, वाणिज्यिक कर, आबकारी, पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जनसम्पर्क सहित अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *