तमिलनाडु के नीलगिरी कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस विपिन रावत अपने परिवार समेत सवार थे। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें अभी तक 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं वहीं 7 लोग जख्मी हुए हैं। और 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। ये हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तभी हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश कर गया। अब तक तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।
वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम ऊंटी के वेलिंगटन में होने वाला था, वहां सीडीएस जनरल रावत को लेक्चर देना था। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज हैं। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे।
खबर है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी, उनका डिफेंस स्टाफ, जिसमें ब्रिगेडियर शामिल, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे। रेस्क्यू किए गए लोगों को को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...