भारतीय सेना का एक चीता हेलीकाप्टर अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई। पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और उनके सह पायलट मेजर जयंत ए के रूप में हुई है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर को लेकर हेलीकाप्टर ने सुबह नौ बजे जिले के सांगे गांव से उड़ान भरी थी और असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जा रहा था।
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि हेलीकाप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। उन्होंने कहा कि यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सूचना मिलने पर पायलटों के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद दोनों पायलटों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बताया दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप, दिरांग थाने के ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। लिहाजा सेना, एसएसबी और पुलिस की सर्च और बचाव टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सर्च आपरेशन में काफी समस्या आई। क्षेत्र में कोई सिग्नल नहीं था। वहीं, कोहरे के चलते श्यता भी पांच मीटर थी।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पायलटों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने एक ट्वीट में कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले पायलटों को श्रद्धांजलि। हम कर्तव्य पालन में उनके बलिदान, सेवा और समर्पण को सलाम करते हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...