Google Analytics Meta Pixel बस्‍तर में नक्सलियों से लोहा लेने को तैयार हो रही युवाओं की फौज - Ekhabri.com

बस्‍तर में नक्सलियों से लोहा लेने को तैयार हो रही युवाओं की फौज

छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल नक्सल दहशत के कारण देश को दुनिया में बदनाम रहा। नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार ने अर्धसैनिक बलों की क्षेत्र में तैनाती की। नक्सल समस्या से निपटने में अर्धसैनिक बलों के सामने कई बार क्षेत्र की भौगोलिक वातावरण व स्थानीय बोली आडे आने लगी थी। अब अर्धसैनिक बलों को होने वाले तमाम चुनौतियों से निपटने को हाल में राज्य सरकार ने स्थानीय युवाओं के लिए पुलिस भर्ती की द्वार खोल दी। बस्तर के युवाओं की फौज होने के कारण बस्तर फाइटर नाम दिया गया। बस्तर फाइटर में चयनित युवा प्रशिक्षण लेने के बाद क्षेत्र में शांति कायम करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सरकार ने बस्तर फाईटर आरक्षक के कुल 2100 पद स्वीकृत किए थे ,जिसमें चयनित कुछ युवा हाल में बोरगांव पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे।

 

 

अर्धसैनिक बलों को स्थानीय बोली की जानकारी न होने से अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों  और चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, जबकि बस्तर फाईटर में जिले के स्थानीय युवाओं की भर्ती होने से वे स्थानीय बोली और भौगोलिक स्थिति के जानकार होगे, भाषा की चुनौती दूर करने के साथ ही स्थानीय जनता एवं पुलिस के संबंध को भी मजबूती मिलेगी।

 

 

प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक बस्तर फाइटर्स बल को कमोबेस विविध प्रकार के कार्य जिसमें राज्‍यों को कानून और व्‍यवस्‍था बनाएं रखने में सहायता प्रदान करना, स्‍थैतिक गार्ड डयूटी के साथ साथ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों और अति विशिष्‍ट व्‍यक्तियों की सुरक्षा तथा नक्सलवाद, आतंकवाद व उग्रवाद से निपटने के लिए तैनात किया जाएगा। बल के लगातार मुवमेंट करने और निरंतर बदलने वाली जिम्‍मेदारियों का निर्वहन करने के लिए उच्‍च स्‍तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा।

Read Also  मुख्यमंत्री साय की नई पहल: लोगों को मिली एक और नई सुविधा

 

 

प्रशिक्षणरत बस्तर फाइटर्स संजय मोर्य, तिलक बिसई, मयंक निर्मलकर सहित अन्य जवानों के मुताबिक उनमें से कई जवान एनसीसी व नगर सैनिक आदि से जुडे रहे। कई बार पुलिस भर्ती में भी हाथ आजमाया पर चयन नहीं हुआ था, राज्य सरकार द्वारा बस्तर फाइटर की रिक्तियां निकालने के बाद फिलहाल बस्तर फाइटर्स में चयनित होकर प्रशिक्षण ले रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...