Google Analytics Meta Pixel हिमाचल में अति आत्मविश्वास और असंतुष्ट नेताओं से हारी भाजपा - Ekhabri.com

हिमाचल में अति आत्मविश्वास और असंतुष्ट नेताओं से हारी भाजपा

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार अब तक भाजपा नेताओं के गले नहीं उतर रही है। कारण क्या रहे और किसकी गलती से हारे, इसको लेकर सड़क से लेकर नेताओं के घर में मंथन किया जा रहा है। हाईकमान ने हिमाचल में भी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सहित दूसरे राज्यों की तर्ज पर नए प्रयोग किए। लेकिन हिमाचल की जनता ने इसे नकार दिया। अति आत्मविश्वास में भाजपा ने 11 विधायकों के टिकट काट दिए, दो मंत्रियों के चुनावी क्षेत्र बदल दिए और एक मंत्री का टिकट काटकर बेटे को दे दिया। चुनावी क्षेत्र बदलने वाले दोनों मंत्रियों को हार मिली। मंत्री के बेटे को भी हार झेलनी पड़ी।

 

 

इसके अलावा असंतुष्ट नेताओं ने भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया। पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 10 नेताओं ने हार-जीत में अंतर पैदा किया। दो निर्दलीय तो चुनाव भी जीत गए। भाजपा की हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा के लिए बनाई रणनीति पूरी तरह फेल हुई। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृह जिला है। ऐसे में वहां भाजपा का प्रदर्शन खराब रहना बड़े सवाल खड़े करता है। सोलन जिला में तो पार्टी खाता ही नहीं खोल पाई। हिमाचल में सत्ता की राह दिखाने वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा में पार्टी की रणनीति असर नहीं दिखा सकी। 15 विधानसभा सीटें इसी जिला में हैं। यहां से दो वरिष्ठ विधायकों के चुनाव क्षेत्र बदले। रमेश धवाला को ज्वालामुखी से देहरा भेज दिया, जबकि देहरा के स्थापित नेता रविद्र रवि को ज्वालामुखी से चुनाव लड़ा दिया। दोनों की हार हुई।

Read Also  भारत के बजट नेपाल-भूटान की बल्ले-बल्ले, मालदीव को झटका

 

 

चुनाव से पहले का प्रयोग अब कहा जा रहा षड्यंत्र  
पहले इसे भाजपा का प्रयोग कहा जा रहा था, लेकिन अब एक बड़े नेता का राजनीतिक षड्यंत्र कहा जा रहा है। लंबे समय से धवाला और भाजपा के एक बड़े नेता के बीच में राजनीतिक जंग चल रही थी। परिणाम यह रहा कि धवाला का विधानसभा क्षेत्र बदल दिया। भाजपा ने देहरा से निर्दलीय जीते विधायक होशियार सिंह को पार्टी में शामिल किया, लेकिन फिर टिकट नहीं दी। होशियार सिंह ने फिर निर्दलीय चुनाव जीता।

 

 

 

असंतुष्ट नेताओं को नहीं मना पाए राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री  
भाजपा के इतने अधिक असंतुष्ट नेताओं का चुनावी समर में उतरना राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की असफलता मानी जा रही है। नड्डा व जयराम असंतुष्ट नेताओं को नहीं मना पाए। बगावत कर मैदान में उतरे नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात तक नहीं मानी। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। भाजपा कई सीटें बहुत कम अंतर से हारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...