Google Analytics Meta Pixel अर्शदीप आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर पुरस्कार की दौड़ में - Ekhabri.com

अर्शदीप आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर पुरस्कार की दौड़ में

भारत के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप  सिंह को अर्शदीप के वर्ष के उभरते (इमर्जिंग) क्रिकेटर पुरस्कार के लिए नामित किया है। भारतीय गेंदबाज के अलावा दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर मार्को जेनसन, न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान भी इस दौड़ में हैं। इस अवार्ड के लिए जनवरी में वोटिग शुरू होगी।

 

 

अर्शदीप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के छह महीने से भी कम समय में इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इस तेज गेंदबाज ने 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.12 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप नई और पुरानी दोनों गेंद से विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं।

 

 

अर्शदीप ने हाल में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पदार्पण किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद कम समय में कुछ यादगार प्रदर्शन किए, जिसमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के विरुद्ध टी-20 विश्व कप मैच में प्रभावी प्रदर्शन भी शामिल है। अर्शदीप ने अपनी गति और स्विग की बदौलत पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा था। इस तेज गेंदबाज ने डेथ ओवरों में गेंदबाजी में वापसी करते हुए आसिफ अली को भी आउट किया और मैच में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

 

टेस्ट रैंकिग में अश्विन संयुक्त चौथे स्थान पर, श्रेयस भी चढ़े
बांग्लादेश के विरुद्ध मीरपुर टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर आइसीसी रैंकिग में क्रमश: चौथे और 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच में छह विकेट लेकने वाले अश्विन एक पायदान चढ़कर गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

 

वहीं, अश्विन के साथ 71 रन की अटूट साझेदारी करने वाले अय्यर करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिग पर पहुंच गए हैं। प्लेयर आफ द सीरीज रहने के बावजूद चेतेश्वर पुजारा तीन पायदान गिरकर 19वें स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली दो पायदान गिरकर 14वें स्थान पर आ गए। बल्लेबाजों में रिषभ पंत छठे, जबकि गेंदबाजों में उमेश यादव 33वें स्थान पर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...