रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में लूट हुई है। दोनों रास्ता भटक गए थे। रास्ता भटकने पर सही रास्ता पूछना प्रार्थी और उसके साथी को महंगा पड़ गया। चार बदमाशों ने चाकू की नोक पर सोने की अंगूठी, मोबाइल और कैश लूट लिए । प्राथी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।










