Google Analytics Meta Pixel टिकटॉक स्टार युवती ने हीरोइन बनने की चाहत में सब लुटा दिया - Ekhabri.com

टिकटॉक स्टार युवती ने हीरोइन बनने की चाहत में सब लुटा दिया

यूट्यूब और टिकटॉक पर वीडियो बना कर सैकड़ों की संख्या में फॉलोअर बनाने वाली युवती ने हीरोइन बनने की चाह में सब लुटा दिया। इस युवती को दिव्यांश तिवारी ने फिल्‍म में काम दिलाने का भरोसा दिया था। युवती उस पर भरोसा कर बैठी। फिल्मी दुनिया में पहुंचाने के नाम पर दिव्यांश ने उससे न केवल जबरन संबंध बनाए, बल्कि दो साल तक उसे लिवइन रिलेशनशिप रखा और पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद दिव्‍यांश के खिलाफ इन्दिरानगर कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है।

बनारस की रहने वाली युवती टिकटॉक पर वीडियो बनाती है। बीते कुछ सालों से वह मुंबई के कांदिवली में रह रही थी। टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करने के साथ ही वह गाना भी गाती है। इस दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए उसकी पहचान इन्दिरानगर मानस सिटी निवासी दिव्यांश तिवारी उर्फ राजेंद्र से हुई। उसने युवती से  प्रोड्यूसर होने का दावा किया था। साथ ही बताया कि उसका प्रोडक्शन हाउस है। इसके अलावा कई व्यापार हैं।

दिव्‍यांश ने युवती को प्रभावित करने के लिए शुरू में उसके लिए गिफ्ट लाने के साथ ही अच्छे होटलों में ले जाता था। दिव्यांश द्वारा दिखाए जा रहे चकाचौंध में बुरी तरह फंस गई थी। लॉकडाउन के दौरान वह दिव्‍यांश के साथ किराये के मकान में लिवइन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान आरोपी ने कई बार जबरन संबंध बनाए। इसके कारण युवती गर्भवती हो गई थी। गर्भ ठहरने की बात पता चलने पर कुछ दिन तक दिव्यांश शादी करने की बात कहता रहा। फिर धोखे से युवती का गर्भपात करा दिया, जिसके कारण युवती की तबीयत बिगड़ गई थी।

Read Also  लता मंगेश्कर बोलीं- हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन 'धोनी' के किरदार के लिए उन्हें कभी नहीं भूल सकती

युवती के मुताबिक यूट्यूब और टिकटॉक पर उसके काफी फॉलोअर थे, जो वीडियो को देखने के बाद उसे लाइक और शेयर करते थे। फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या और लाइक मिलने के आधार पर ही यूट्यूब और टिकटॉक की तरफ से उसे रुपए दिए जाते थे। उसने वीडियो के जरिए करीब 25 लाख रुपए जमा किए थे। दिव्यांश ने फिल्म में बनाने की बात कहते हुए युवती से 20 लाख रुपए भी लिए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह गाने भी गाती है। ऐसे में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक मैच के दौरान भी प्रस्तुति दे चुकी है।

इन्दिरानगर थाने में मुकद्दमा दर्ज कराते हुए युवती ने दिव्यांश की दो बहनों पर भी आरोप लगाया है कि दोनों बहनों को भाई की करतूत पता थी। इसके बाद भी दिव्यांश का साथ देती रहीं। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर रामफल प्रजापति के मुताबिक युवती की तहरीर पर धोखाधड़ी, दुराचार और गर्भपात कराने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...