गाजियाबाद । यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि ये मामला दो परिवारों की रंजिश से जुड़ा है। अब मामले को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ट्वीटर के अलावा 8 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इन सभी पर ट्विटर के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।










