Google Analytics Meta Pixel ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया, मैक्सवेल के नाम सबसे तेज शतक - Ekhabri.com

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया, मैक्सवेल के नाम सबसे तेज शतक

नई दिल्ली- ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बुधवार को नीदरलैंड पर 309 रन से जीत दर्ज की। यह वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम की रन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 257 रन का था। ऑस्ट्रेलिया ने ही 2015 में पर्थ में अफगानिस्तान को इस अंतर से हराया था। ग्लेन मैक्सवेल (44 गेंद पर 106 रन) वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 40 गेंदों पर शतक जमाया। उनके अलावा डेविड वार्नर ( 93 गेंद पर 104 रन) ने भी सेंचुरी जमाई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हिए 50 ओवर में 9 विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20.5 ओवर में 90 रन के स्कोर पर सिमट गई।पावरप्ले में दबाव बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मिडिल ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। डच टीम ने बीच के 11 ओवर में 42 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए। इस दौरान कोई भी बल्लेबाज 15 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। स्पिनर एडम जम्पा ने 3 ओवर में 8 देकर आखिरी 4 बल्लेबाजों को आउटकर कंगारुओं को जीत के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करने दिया। जम्पा से पहले मिचेल मार्श ने दो और कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट लेकर नीदरलैंड के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ी। दो बल्लेबाज रनआउट हुए।400 रन का टारगेट चेज करने उतरे नीदरलैंड के ओपनर्स ने पॉजिटिव अप्रोच के साथ शुरुआत की, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके। टीम ने पावरप्ले में 48 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए। पारी की शुरुआत में विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ’डाउड की जोड़ी ने कुछ अच्छे शॉट जमाए। इस जोड़ी ने हेजलवुड के पहले ओवर से 14 रन निकाले। फिर चौथा ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क की बॉल पर 2 चौके जड़े, हालांकि 5वें ओवर में स्टार्क ने डच टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने मैक्स ओ’डाउड को 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने विक्रमजीत सिंह (25 रन) को रनआउट किया। हेजलवुड ने 10वें ओवर में कॉलिन एकरमैन (10 रन) को भी आउट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *