भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इस बार की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल पांच टेस्ट खेले जाएंगे, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए व्यस्त दिख रहा है।
ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका एक मुकाबला हो चुका है। वनडे के बाद ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज भी खेली जानी है, जो 18 नवंबर को खत्म होगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए कुछ ही दिन बचेंगे।
इस बात को मद्दे नजर रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को पाकिस्तान सीरीज से अलग करने का फैसला किया, जिसमें कप्तान पैट कमिंस भी शामिल रहे। कमिंस के अलावा मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच और फिर उसके बाद होने वाली टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे और फिर उसके बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया। इंग्लिस वनडे में ऑस्ट्रेलिया के 30वें और टी20 इंटरनेशनल में 14वें कप्तान बनेंगे।
पैट कमिंस (कप्तान – पहले दो मैच), जोश इंगलिस, (कप्तान – आखिरी मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड (केवल दूसरा मैच), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिशेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच) ), मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जोश इंगलिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...