Google Analytics Meta Pixel आटो ड्राइवर ने की यात्री की हत्या, खुद की मौत की रची साजिश - Ekhabri.com

आटो ड्राइवर ने की यात्री की हत्या, खुद की मौत की रची साजिश

जांजगीर-चांपा के पंतोरा में गलत तरीके से आटो चलाने पर टोकाटाकी के नाराज होकर चालक शंकर शास्त्री ने झारखंड निवासी यात्री चुरामन साव की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराध छिपाने की साजिश के तहत यात्री के सिर को पत्थर से कुचल दिया और उसको अपना कपड़ा पहना दिया। साथ ही आटो को पलट कर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। इसके बाद फरार हो गया। परिजनों ने भी कपड़े के आधार पर मृतक की शिनाख्त आटो चालक शंकर शास्त्री के रूप में की। मगर, पुलिस की जांच में शंकर शास्त्री के जीवित होने का पता चला। पुलिस ने कथित रूप से मृत आटो चालक शंकर शास्त्री को मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोरबा से गिरफ्तार किया। आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है। वारदात के समय वह नशे में धुत्त था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले थे और साइबर टीम की मदद से उसे पकड़ा है।

 

 

 

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 25 दिसंबर की रात बिलासपुर से कोरबा जाते समय एक ऑटो बार-बार खराब हो रहा था। इसको लेकर यात्री चुरामन साव बार-बार ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री को टोक रहा था। इससे नाराज होकर नशे में धुत्त ऑटो ड्राइवर ने यात्री चुरामन साव को ऑटो से खींच दिया। चुरावन साव के सिर पर चोट आई। फिर ऑटो ड्राइवर ने साजिश रची। उसने अपना कपड़ा यात्री चुरावन साव को पहना दिया और मोबाइल को शव को पास छोड़ दिया। जूते को ऑटो में रख दिया। उसने एक्सीडेन्ट का रूप देने ऑटो को पलट दिया। 26 दिसंबर की सुबह भारत माला रोड पर रक्तरंजित लाश मिली। मृतक की पहचान ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री के रूप में हुई। परिजन ने भी शव की पहचान की थी, लेकिन वारदात की जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।

Read Also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: विदेशी शराब खरीदने के लिए एफएल 10 लाइसेंस की व्यवस्था होगी ख़त्म, आबकारी विभाग अब सीधे निर्माता से खरीदेगी शराब

 

 

 

एसपी ने बताया कि वारदात के बाद मृतक चुरावन के मोबाइल, आधार कार्ड को लेकर कोरबा पहुंच गया था। कोरबा के लॉज में उसने खुद का नाम चुरावन साव बताया और मोबाइल नंबर अपना लिखाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो ऑटो ड्राइवर के जिंदा होने की बात सामने आई। पुलिस ने जब ऑटो ड्राइवर को पकड़ा तो उसने अपनी पहचान छिपाने मुंडन कराकर हुलिया बदल लिया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान भी कराई गई। जिस तरह आरोपी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है, उसे जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया। ना कोई दुश्मनी ना कोई बड़ी वजह, मामूली बात को लेकर जिस तरह ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री ने वारदात को अंजाम दिया, उसके बाद वह गुनहगार बनकर सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *