रायपुर, 18 दिसंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश आज भी मानवता को जोड़ने का काम कर रहा है। वे सतनामी कल्याण समिति कोरबा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आवंटित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और विकास की राह में एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
‘सबका साथ, सबका विकास’ की दिशा में काम जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ के मंत्र को छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनाया है। उन्होंने बताया कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में विकसित किया गया था।
उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम आवास का निर्माण, धान खरीदी में बढ़ोतरी, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक में वृद्धि और महिलाओं के खाते में आर्थिक मदद जैसे कार्य तेजी से किए गए हैं।
शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने समाज से शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल बनाया गया है और नई शिक्षा एवं उद्योग नीति से युवाओं, गरीबों, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य वंचित वर्गों को फायदा मिलेगा।
समारोह में अभिनंदन और पुस्तक विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने जैतखाम की पूजा और ध्वजारोहण किया। सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत गजमाला और चांदी का मुकुट पहनाकर किया। इस दौरान बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र और गुलाब के फूल भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने सालिक निर्मल दिवाकर की पुस्तक ‘मां की चाहत’ का विमोचन भी किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...