दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के रासमस गेम्के को 54 मिनट में
21-18, 21-15 से हराया। महिला सिंगल्स में सिंधू को हालांकि थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने इंडोनेशि की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजंग को एक घंटे तक चले दूसरे दौर के मुकाबले में
23-21, 20-22, 21-11 से हराया। सातवें वरीय लक्ष्य अगले दौर में चीनी ताइपे के तीसरे वरीय चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे। हालांकि, बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिकस्ड डबल्स जोड़ी को दूसरे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की झेंग सी वेई और हुआंग या क्यिोंग की जोड़ी से
18-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले, लक्ष्य पहले गेम में शुरुआत में 0-3 से पिछड़ गए लेकिन वापसी करते हुए 9-6 की बढ़त बनाने में सफल रहे। गेम्के हालांकि ब्रेक तक 11-10 के मामूली अंतर से आगे थे। भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक के बाद लगातार छह अंक के साथ 16-12 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला अधिक करीबी रहा। अधिकांश समय कभी लक्ष्य तो कभी गेम्के बढ़त बनाते रहे। लक्ष्य ने हालांकि 13-12 के स्कोर पर लगातार चार अंक जीते और फिर गेम और मुकाबला अपने नाम किया।
वहीं, गैरवरीय तुनजंग के खिलाफ सिंधू ने शानदार शुरुआत की और आक्रामक तरीके से खेलते हुए 10-5 की बढ़त बना ली। उन्होंने शुरू में लंबी रैली का बखूब ही इस्तेमाल किया। इससे पहले सिंधू से छह बार हार का सामना करने वाली इंडोनेशिया की इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 15-15 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 21 अंक हासिल कर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में मामला बिल्कुल उलटा था, तुनजंग ने 10-5 की बढत कायम की लेकिन सिंधू ने फिर स्कोर 15-15 और फिर 20-20 कर दिया। इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने दो अंक हासिल कर दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में सिंधू ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...