Google Analytics Meta Pixel बघेल ने विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए दतान में 27 जोड़ो को दिया आर्शीवाद - Ekhabri.com

बघेल ने विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए दतान में 27 जोड़ो को दिया आर्शीवाद

मुख्यमंत्री भक्त माता कर्मा जयंती और सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब मिलेगी 50 हजार रुपए की राशि

खर्चीले विवाह को छोड़कर सामूहिक विवाह की ओर बढ़ रहा है समाज – मुख्यमंत्री 
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम दातान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। आदर्श सामूहिक विवाह के अंतर्गत 27 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर एवं वधु को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की बधाई दी एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की। विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और दतान में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की आजीविका के लिए बहुत सी योजनाएं सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, सभी इन योजनाओं से लाभ उठाएं। यह रास्ता भक्त माता कर्मा का दिखाया हुआ रास्ता है कि समाज संगठित रहे, स्वस्थ रहे और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था हो । हमारी सरकार उनके दिखाए मार्ग में चलकर उनके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा भगवान कृष्ण की बड़ी उपासक थीं, उन्होंने ग्वालियर से चलकर जगन्नाथपुरी तक की यात्रा की । जाति-पाति के भेद के कारण उन्हें मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया गया। तब भक्त माता कर्मा मंदिर के बाहर ही बैठकर भगवान कृष्ण की उपासना करने लगी । उनके कठोर तप का यह परिणाम हुआ कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं उनके समक्ष उपस्थित हुए और उनके द्वारा बनाए गए खिचड़ी का भोग किए । उसी दिन से जगन्नाथपुरी में महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग लगाया जाता है और यह परंपरा आज भी चली आ रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि हमारी सरकार ने बहुत से लोक कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, उनमें सामाजिक हित में एक निर्णय यह भी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में  जोड़ों को 15 हजार रुपए की जो राशि दी जाती थी उसे बढ़ाकर हमारी सरकार ने 25 हजार रुपए किया और अब विधानसभा सत्र के दौरान हमने यह निर्णय लिया है कि आगामी समय में होने वाले सामूहिक विवाह में जोड़ों को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अब लोग खर्चीले विवाह को छोड़कर सामूहिक विवाह की ओर उन्मुख होने लगे हैं। हमारी सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही है। कुपोषण के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार चल रही है । जिलों के अस्पतालों को मजबूत बनाने का काम हम कर रहे हैं, इसके साथ ही मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का भी संचालन किया जा रहा है। पहली बार हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया कि हर समाज को 10 प्रतिशत की दर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी और जिन समाजों के पास जमीन है, उन्हें भवन निर्माण के लिए भी राशि प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि पहले भी दतान और कसडोल के भवन निर्माण के लिए क्रमशः 20 लाख और 50 लाख रुपए की राशि की घोषणा की गई है। इसी प्रकार बलौदा बाजार में हुए कार्यक्रम में विप्र समाज ने पूर्व सांसद डॉ. करुणा शुक्ला की स्मृति में भवन बनाने का निर्णय लिया था जो अब पूर्ण हो चुका है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रत्येक समाज के लिए सामाजिक भवन हो इस दिशा में भी सरकार प्रयासरत है। सामाजिक गतिविधियों के लिए करोड़ों रुपए पूरे प्रदेश, विधानसभा, जिला, ब्लॉक स्तर पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए दीए जा रहें है।    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आर्थिक उन्नति के लिए लगातार हमारी सरकार प्रयास कर रही है । प्रदेश में जो आवासहीन भाई-बहन हैं, उनके हितों का ध्यान रखते हुए इस बार बजट में 3200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है जिससे आवासहीन लोगों के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। आगामी 1 अप्रैल से सर्वे कर और आवासहीन लोगों को चिन्हित कर जो पात्र हितग्राहियों को क्रमबद्ध ढंग से भवन स्वीकृत कीया जाएगा। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से नौजवान साथियों को छोटे-छोटे उद्योगों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है । शहरों में भी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने  कहा कि जगदलपुर जिले के डोंगाघाट में बिजली उत्पादन की पहली इकाई शुरू कर दी गई है और उसे ग्रिड से जोड़ भी दिया गया है। 1 अप्रैल को उसकी पहली बिलिंग होगी जिस का भी भुगतान किया जाएगा ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *