Google Analytics Meta Pixel बीजापुर में बना बेली ब्रिज, दूरस्थ गांवों को मिली नई कनेक्टिविटी - Ekhabri.com

बीजापुर में बना बेली ब्रिज, दूरस्थ गांवों को मिली नई कनेक्टिविटी

रायपुर, 2 जून 2026।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए कोण्डापल्ली में निर्मित आधुनिक बेली ब्रिज अब कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत इस पुल का निरीक्षण किया और इसे बदलते बस्तर की नई पहचान बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पुल और आधारभूत संरचनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 

 

*कम लागत और कम समय में तैयार हुआ मजबूत पुल*

भारतीय सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित यह बेली ब्रिज बीजापुर-पूवर्ती सड़क परियोजना का अहम हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक पुलों की तुलना में बेली ब्रिज कम लागत, अधिक मजबूती और तेज निर्माण की विशेषता रखते हैं। इन्हें लगभग एक माह के भीतर तैयार किया जा सकता है और लागत भी करीब पांच गुना कम आती है। दुर्गम क्षेत्रों में त्वरित कनेक्टिविटी के लिए यह तकनीक बेहद प्रभावी साबित हो रही है।

 

 

*21 बेली ब्रिज से बदली बीजापुर की तस्वीर*

बीजापुर जिले में अब तक 21 बेली ब्रिजों का निर्माण हो चुका है। इनसे दूरस्थ गांवों में आवागमन आसान हुआ है और लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में बड़ी राहत मिली है। इन पुलों ने क्षेत्र में विकास और जनसेवाओं को नई गति दी है।

 

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के श्रमिक और युवा ही विकास की असली ताकत हैं। उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने और उनका उत्साहवर्धन किया।

Read Also  युवाओं से परिश्रम और समर्पण की अपील : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 

 

*बदलते बस्तर की नई पहचान*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोण्डापल्ली का यह बेली ब्रिज केवल एक संरचना नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर पेश करता है, जहां विकास अब दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक तेजी से पहुंच रहा है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *