बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन से चार दिनों से रोजाना औसतन दस से 13 हजार यात्री दर्शनों को आ रहे हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने गर्भगृह में जाने यात्रियों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।अब श्रद्धालु स्वयंभू शिंवलिग के दर्शन सभा मंडप से ही कर सकेंगे।
हालांकि श्रद्धालु विशेष पूजाएं मंदिर के अंदर जारी रख सकेंगे। वहीं मंदिर का समय भी बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रात्रि साढ़े 12 बजे से ही विशेष पूजाएं शुरू की जा रही हैं, जो सुबह पांच बजे तक चल रही हैं। दर्शन करने वाले यात्री भी सुबह नौ बजे से देर रात्रि तक बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
केदारनाथ में गर्भगृह से चांदी निकालने का कार्य पूरा
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने के लिए चांदी हटाने का कार्य पूरा हो गया है। चांदी निकालकर मंदिर के भंडारगृह में सुरक्षित रख दिया है। तांबे की प्लेट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह व चार खंभों को स्वर्णमंडित करने को लेकर यहां लगे चांदी को हटाने का कार्य तीन दिन पूर्व शुरू किया था। अब चांदी के स्थान पर तांबा लगाने का कार्य शुरू किया है। गर्भगृह की दीवारों पर तांबा चढ़ाने के बाद नाप लिया जाएगा और फिर से इस तांबे को निकालकर वापस महाराष्ट्र ले जाया जाएगा, जहां तांबे की परत के नाप की सोने की परत तैयार की जाएगी, जो मंदिर के गर्भगृह, चारों खंभों व स्वयंभू शिवलिग के आसपास की जलहरी में लगाई जाएगी।
मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी का कहना है कि मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने को लेकर तीर्थपुरोहितों से वार्ता की गई है। तीर्थ पुरोहितों ने इसका कोई विरोध नहीं करने की बात कही है। दूसरी ओर केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि जो दानदाता केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना लगाना चाहता है, वह आकर तीर्थ पुरोहितों से वार्ता करे। उन्होंने कहा कि पौराणिक परंपराओं के खिलाफ मंदिर में छेड़छाड़ का विरोध रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...