रायपुर, 18 मई 2025।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र के 12 गांवों के करीब 14 हजार लोगों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि जगरगुंडा में बैंक शाखा का खुलना ऐतिहासिक कदम है। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलवाद की चपेट में था, लेकिन डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब बस्तर में शांति और विकास की नई राह बनी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ‘सुरक्षा, विकास और विश्वास’ नीति के कारण आज गांव मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी नीति के तहत हर ग्राम पंचायत तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर शुरू किए गए 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्रों ने इस दिशा में क्रांतिकारी बदलाव किया है।
ग्रामीणों को अब गांव में ही मिलेंगी योजनाओं की राशि
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि जिस भवन में पहले नक्सली हमले के कारण बैंक बंद हुआ था, अब उसी स्थान पर बैंक शाखा पुनः शुरू की गई है। अब ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की राशि गांव में ही मिलेगी।
उन्होंने शाखा परिसर का निरीक्षण किया और स्वयं खाता खुलवाकर लोगों को बैंकिंग के लिए प्रेरित किया। महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने भी खाता खोला। शाखा में ATM की सुविधा भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।कार्यक्रम में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन और बैंक के रीजनल मैनेजर गौरीशंकर नायक भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...