रायपुर। 16 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में पर्यटन और साहित्य के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा को पदभार सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र अब नक्सलवाद की समाप्ति की ओर अग्रसर है, जिससे वहां पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।
उन्होंने कहा, “अबूझमाड़ अब अबूझ नहीं रहेगा। वहां भी विकास की रोशनी पहुंचेगी और यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा।”
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दोनों नए अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन और साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता और ऐतिहासिक धरोहरें अब तक ‘अनएक्सप्लोर्ड’ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मोहक जंगल और मजबूत कनेक्टिविटी इसे देश का प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है, जिससे इसमें निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नीलू शर्मा और शशांक शर्मा अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे।
पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना एक अवसर और चुनौती दोनों है। उन्होंने कहा कि वे राज्य के पर्यटन स्थलों को सजाने-संवारने का कार्य करेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में काम करेंगे।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि साहित्य, संस्कृति और कला का विकास राज्य की पहचान है और वे साहित्यकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, कई विधायक और मंडलों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...