रायपुर, 16 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने 445 करोड़ रुपए की लागत से चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह ऐलान छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के कार्यभार ग्रहण अवसर पर किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर सेक्टर-आधारित होंगे, जिनमें उद्योगों को एक ही परिसर में जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इनमें राजनांदगांव के ग्राम पटेवा में 322 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (350 करोड़), ग्राम बिजेतला में 50 एकड़ में स्पेश मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (25 करोड़), नवा रायपुर में 20 एकड़ में रेडीमेड गारमेंट पार्क (30 करोड़) और नवा रायपुर में ही 30 एकड़ में फर्नीचर क्लस्टर (40 करोड़) की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को अब तक 4.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। खनिज, जल और विद्युत की प्रचुरता के चलते छत्तीसगढ़ उद्योगों के लिए अनुकूल राज्य बन रहा है।
इस मौके पर सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सेमीकंडक्टर निर्माण की पहल भी राज्य के लिए गेमचेंजर साबित होगी।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, किरण सिंह देव, राजेश मूणत समेत कई जनप्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...