Google Analytics Meta Pixel एशिया की बादशाहत के लिए आज से जंग' - Ekhabri.com

एशिया की बादशाहत के लिए आज से जंग’

भारत और पाकिस्तान के साथ उपमहाद्वीप की शीर्ष टीमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जब मैदान में उतरेंगी तो उनका लक्ष्य इस खिताब को जीतने के साथ ही इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना होगा। आगामी टी-20 विश्व कप के कारण्ा छह साल के बाद इस टूर्नामेंट को भी खेल के अपने सबसे छोटे प्रारूप में खेला जाएगा, जहां कोई भी टीम किसी भी टीम मात देने का माद्दा रखती है। क्वालीफायर हांगकांग के अलावा टूर्नामेंट में भाग ले रही सात बार की चैंपियन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अपने दिन किसी को भी हरा सकती है। मेजबान श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करना पड़ा।
खिताब की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत : इस टूर्नामेंट में भारत खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। भारतीय टीम ने 2016 और 2018 में लगातार दो बार एश्ािया कप का खिताब अपने नाम किया था और इस बार टीम रोहित शर्मा की अगुआई में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के विरुद्ध करेगी। पाकिस्तान की टीम भले ही भारत के मुकाबले इस टूर्नामेंट में इतनी सफल नहीं रही है, लेकिन उसके हाल के प्रदर्शन को देखें तो पाकिस्तान की टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है। दोनों टीमों के बीच पिछली बार दुबई में टी-20 विश्व कप के सुपर-12 चरण में भिड़ंत हुई थी, जहां पाकिस्तान की टीम भारत पर भारी पड़ी थी। पाकिस्तान का इससे आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा, लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को पता होगा उसके सामने इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम होगी।
कोहली के फार्म पर रहेगी नजर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फार्म पर सभी की नजरें टिकी होंगी जो पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं। टी-20 विश्व कप से पहले कोहली के लिए फार्म हासिल करने का यह आखिरी बड़ा मौका होगा। कोहली अगर अपनी पुरानी लय हासिल करने में सफल रहते हैं तो भारत के लिए इस टूर्नामेंट के साथ ही टी-20 विश्व कप के लिए चीजें आसान हो जाएंगी।
खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रदर्शन में पिछले 12 महीने से लगातार सुधार हो रहा है। टीम 10 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से चैंपियन बनने के लिए पूरा जोर लगाएगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हुई है, लेकिन बाबर आजम और मुहम्मद रिजवान जैसे धाकड़ बल्लेबाज अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते है। बाबर बेहद शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए कठिन काम होगा। पाकिस्तान ने आखिरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब 2012 में जीता था।
चुनौती के बीच खुद को उबारना चाहेगा श्रीलंका
मेजबान देश श्रीलंका पहले मुकाबले में अपने से नीचे रैैंकिंग की टीम अफगानिस्तान के साथ खेलेगा। श्रीलंका की टीम ने नए मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की देखरेख में काफी सुधार किया है। टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों के पास इस टूर्नामेंट से रातों रात स्टार बनने और देश में संघर्ष की स्थिति के बीच लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा।
उलटफेर पर रहेगी अफगानिस्तान की निगाहें
अनुभवी खिलाड़ी मुहम्मद नबी की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम उच्च रैंकिंग वाली टीमों को हराने की कोशिश करेगा। टीम ने पिछले साल टी-20 विश्व कप में बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे। राशिद खान हमेशा की तरह गेंद के साथ उनके तुरुप का इक्क होंगे। टीम बल्लेबाजों से बड़ी पारी की आशा करेगी।
टक्कर दे सकता है बांग्लादेश
एशिया कप में दो बार उपविजेता रहा बांग्लादेश भले ही कभी इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सका है, लेकिन उसके पास बड़ी टीमों को टक्कर देने की क्षमता है। बांग्लादेश की टीम ने विश्व कप के बाद से सबसे छोटे प्रारूप में संघर्ष किया है। टीम को फिर से कप्तान बने शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करने की आशा होगी। बांग्लादेश ने टी-20 विश्व कप से पहले श्रीधरन श्रीराम को तकनीकी निदेशक के रूप में टीम से जोड़ा है, जो टी-20 प्रारूप की कमियों को दूर करने पर ध्यान देंगे। बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को अफगानिस्तान के विरुद्ध करेगा।
हांगकांग के सामने होगी कड़ी चुनौती
हांगकांग की टीम भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में है। उपमहाद्वीप की दोनों बड़ी टीमों को हांगकांग से सावधान रहना होगा, जबकि हांगकांग के सामने भी इन दो टीमों की कड़ी चुनौती होगी। टीम ने ओमान में आयोजित क्वालीफायर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हराकर चौथी बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है। हांगकांग का पहला मुकाबला भारत से बुधवार को होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...