रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि मजबूत इरादों के आगे मुश्किलें टिक नहीं पातीं।
रामगढ़ जिले के केरिबांदा गांव के रहने वाले बाबूलाल हेम्ब्रम ने शुरुआत में बेहद कठिन परिस्थितियों में अभ्यास किया। पूर्व आर्मी कोच गुरविंदर सिंह की सलाह पर उन्होंने वेटलिफ्टिंग को अपनाया, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें बांस और लोहे की रॉड से अभ्यास करना पड़ा।
बाद में बाबूलाल ने झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया। यहां प्रशिक्षण लेने के लिए उन्हें रोजाना करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। कोच के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे सफलता की राह पकड़ी।
हाल ही में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में बाबूलाल हेम्ब्रम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले वह 2024 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं।
इसके अलावा बाबूलाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने विश्व युवा वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और एशियन जूनियर एवं यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किए हैं। वर्तमान में वह पटियाला में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं।
पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे बाबूलाल के परिवार की आर्थिक स्थिति आज भी चुनौतीपूर्ण है। उनकी मां स्थानीय स्कूल में रसोइया हैं, जबकि पिता छोटे-मोटे काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बावजूद इसके, बाबूलाल का आत्मविश्वास मजबूत है और वह अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।
बाबूलाल का कहना है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मिला रजत पदक उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। उनका लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...