Google Analytics Meta Pixel ट्रेन की एसी थर्ड इकोनमी बोगियों में नहीं मिलेगा बेडरोल - Ekhabri.com

ट्रेन की एसी थर्ड इकोनमी बोगियों में नहीं मिलेगा बेडरोल

भारतीय रेलवे बोर्ड ने एसी थर्ड इकोनोम बोगी में बेडरोल रखने का स्थान उपलब्ध न होने के कारण इस सुविधा को ही हटाने का आदेश दिया है। बोर्ड यात्रियों की सुविधा के अनुसार एसी के तापमान को सेट करने की व्यवस्था लागू करेगा। यानी अब वीआइपी ट्रेन लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की एसी थर्ड इकोनमी बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को बेडरोल अपने साथ लेकर चलना होगा।

लिक हाफमैन बुश (एलएचबी) तकनीक से रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने एसी थर्ड इकोनमी बोगी को बनाया था। एलएचबी क्लास की एसी थर्ड में जहां 72 सीट होती थीं, वहीं एसी थर्ड इकोनमी बोगी में सीटों की संख्या बढ़कर 83 हो गई। रेलवे ने 21 मार्च से ट्रेनों में बेडरोल देना शुरू किया था, लेकिन एसी थर्ड इकोनमी बोगी में बेडरोल को रखने के लिए स्थान ही नहीं है। ऐसे में रेलवे बोर्ड को कई जगह से कंबल के साथ चादर व तकिया के लिफाफे को रखने में आ रही दिक्कतों को लेकर मंडल प्रशासन की ओर से रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब एसी थर्ड इकोनमी बोगी में यात्रियों को बेडरोल नहीं दिया जाएगा। इसकी जगह बोगी का तापमान सेट किया जाएगा। अधिक गर्मी होने पर अटेंडेंट को कूलिग बढ़ाने और रात के समय तापमान कम होते ही कूलिग को कम करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। रेलवे के टिकटों पर इसकी जानकारी भी प्रकाशित की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *