Google Analytics Meta Pixel पचास फीसद ट्रेनों में मिलने लगे बेडरोल, टंग गए परदे - Ekhabri.com

पचास फीसद ट्रेनों में मिलने लगे बेडरोल, टंग गए परदे

कोरोना महामारी के दौरान ट्रेनों से हटाए गए परदे और बेडरोल की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है। मार्च से अब तक केवल एक हजार से अधिक ट्रेनों में ही इसकी सुविधा दी जा सकी है। बाकी करीब ढाई हजार ट्रेनों में भी जल्दी ही यह सुविधा बहाल की जाएगी। बेडरोल का पुराना 60 फीसद स्टाक खराब होने की वजह से सप्लाई प्रभावित हो रही है। नए बेडरोल की सप्लाई के लिए मानकों में छूट दी गई है। रेलवे में स्थानीय स्तर पर चादर, कंबल, तकिया और तौलिए की खरीद करने व लांड्री सुविधा का बंदोबस्त करने की छूट दे दी गई है।
कोरोना की वजह से पहले ट्रेनों का संचालन बंद किया गया, फिर जब ट्रेनें चलाई गईं तो एयर कंडीशंड कोच के परदे और बेडरोल हटा लिए गए। लगभग दो सालों तक बेडरोल व परदों का उपयोग नहीं होने से उसका बड़ा हिस्सा खराब हो चुका है। इसके लिए बड़ी संख्या में बेडरोल (दो चादर, एक कंबल, एक तकिया व गिलाफ और एक तौलिया) तैयार करने में मुश्किलें पेश आ रही थीं। इसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने नियमों में ढील देते हुए बेडरोल के लिए हैंडलूम व खादी आश्रम से ही खरीद करने की शर्त को फिलहाल हटा लिया है।
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में 10 मार्च से बेडरोल देने का फैसला किया गया। लेकिन इसकी राह में कई तरह की मुश्किलें आईं। दो साल से पड़े हुए बेडरोल का बड़ा हिस्सा खराब हो गया है। कोविड काल के दौरान कुछ ट्रेनों को रोगियों के इलाज के लिए वार्ड के रूप में तब्दील किया गया था। उस दौरान जिन चादरों व बिस्तरों का उपयोग किया गया, उन्हें भी अनुपयोगी घोषित किया गया है। सरकारी व गैर सरकारी लांड्री में काम बंद होने से उसमें भी मरम्मत जरूरी है।
बड़ी संख्या में बेडरोल की जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने हैंडलूम के साथ मिलों में तैयार चादरें, कंबल व अन्य वस्तुओं की खरीद में भी छूट दे दी है। सेंट्रलाइज खरीद की जगह स्थानीय डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) को नामित किया गया। खरीद की क्षमता भी बढ़ाई गई। ताकि यात्रियों के लिए सुविधा जल्दी बहाल हो सके।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *