2022 में आने वाली हैं बेहतरीन फिल्में, जानें RRR, धाकड़ और भूल-भुलैया 2 कब होने वाली हैं रिलीज

2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा और 2020 के सेट बैक के बाद अब थिएटर्स में फिल्में रिलीज होने लगी हैं। बाजारों में भी अब रौनक आने लगी है और एक के बाद एक बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज हो रही हैं। अब बड़े बैनर वाली फिल्में थिएटर में ही आ रही हैं आप हाल ही में रिलीज फिल्मों सूर्यवंशी और बंटी और बबली 2 को ही देख लीजिए। रोहित शेट्टी और आदित्य चोपड़ा दोनों ने ही इन फिल्मों को ओटीटी पर इतनी जल्दी रिलीज नहीं किया।

जहां तक बड़ी फिल्मों का सवाल है तो 2022 के पिटारे में भी बहुत सी बड़ी फिल्में हैं जिनमें A लिस्ट वाले सभी एक्टर्स होंगे। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है और हम आपको धीरे-धीरे साल 2022 से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात करते हैं उन फिल्मों की जो 2022 को रिलीज होंगी और जिनके बारे में पहले से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

1. पृथ्वीराज
एक्टर्स – अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर
अनुमानित रिलीज- जनवरी 2022

अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने सालों की मेहनत से अपने आप को दूसरा मनोज कुमार साबित किया है और देश और देश की समस्याओं पर आधारित फिल्में ही करते हैं। अब इसी कड़ी में अक्षय कुमार पहली बार एक पीरियड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो भारत के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है और माना जा रहा है कि ये साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।

2. RRR
एक्टर्स – राम चरण, एन.टी.रामा राव जूनियर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और कई विदेशी सुपरस्टार्स
अनुमानित रिलीज- जनवरी 2022

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने आखिरी बार जब बाहुबली फिल्म सीरीज बनाई थी तब वो भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। अब दोबारा तेलुगू सिनेमा की पेशकश है RRR जिसमें आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी। ये बहुत ही बड़ी फिल्म है और इसे भी जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।

3. राधे श्याम
एक्टर्स- प्रभास और पूजा हेगड़े
अनुमानित रिलीज- जनवरी 2022

प्रभास की फिल्में छोटी नहीं होती हैं और अगर बाहुबली की सफलता को देखा जाए तो नॉर्थ इंडिया से लेकर विदेशों तक प्रभास ने अपने कई फैन्स बना लिए हैं। अब जनवरी 2022 में ही राधे श्याम फिल्म रिलीज होने वाली है जो एक रोमांटिक थ्रिलर कही जा रही है। देखना ये है कि क्या प्रभास बाहुबली का मैजिक दिखा पाएंगे।

4. गंगूबाई काठियावाड़ी
एक्टर्स- आलिया भट्ट (टाइटल रोल)
अनुमानित रिलीज- फरवरी 2022

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई की माफिया क्वीन की कहानी है। इस कहानी को एस.हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई से लिया गया है जो सच्ची कहानी पर आधारित है। मुंबई की सेक्स वर्कर से वो कैसे मुंबई की क्वीन बन गईं ये कहानी का हिस्सा होगा।

5. जयेशभाई जोरदार
एक्टर्स- रणवीर सिंह (टाइटल रोल)
अनुमानित रिलीज- फरवरी 2022

ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें टाइटल रोल रणवीर सिंह कर रहे हैं। इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस फिल्म की कहानी उस इंसान पर आधारित है जो पुरुष और महिलाएं के लिए समान अधिकारों की बात करता है।

6. बच्चन पांडे
एक्टर्स- अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस
अनुमानित रिलीज- मार्च 2022


जब बच्चन पांडे का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था तब लोगों के मन में एक्साइटमेंट आ गया था। अक्षय कुमार बिल्कुल ही अलग लुक में दिख रहे थे। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसके मार्च 2022 में रिलीज होने की गुंजाइश की है। अभी तक इसकी कहानी को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है।

7. भूल भुलैया 2
एक्टर्स- कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, परेश रावल, तबू
अनुमानित रिलीज- मार्च 2022

2007 में आई प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म का सीक्वल भूल भुलैया 2 को अनीस बाज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये पहली फिल्म की तरह ही अमेज़िंग होगी।

8. धाकड़
एक्टर्स- कंगना रनौत
अनुमानित रिलीज- अप्रैल 2022


कंगना रनौत की आगामी फिल्म होने वाली है धाकड़ जो एक एक्शन फिल्म होगी जिसमें कंगना कई सारे स्टंट्स करती दिखाई देंगी। कंगना रनौत ने इस फिल्म के बारे में कई बार बात की है और उनका मानना है कि ये अभी तक के सभी रोल्स से अलग रोल होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *