Google Analytics Meta Pixel भूपेश बघेल नामांकन भरने निकले अपने निवास से, रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे शामिल - Ekhabri.com

भूपेश बघेल नामांकन भरने निकले अपने निवास से, रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे शामिल

कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने रवाना हुए. घर से निकलने से पहले उनकी पत्नी ने आरती उतारी और तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान सभा का आयोजन भी होगा, इससे पहले कांग्रेस नामांकन रैली के निकालेगी. जिसकी तैयारी शहर के स्टेट स्कूल मैदान में की जा रही है.लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल अपने दलबल के साथ अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन दाखिले को लेकर कांग्रेस व्यापक तैयारी कर रही है. राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में सभा का आयोजन होगा और रैली के माध्यम से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेगी. नामांकन दाखिले की तैयारी को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छबड़ा ने कहा कि शहर के स्टेट स्कूल मैदान में नामांकन दाखिले के दौरान सभा का आयोजन किया जाएगा. यहां से रैली निकालकर मां शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी. उन्होंने कहा कि नामांकन रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राजनांदगांव पहुंचेंगे.

Read Also  महादेव सट्टा ऐप : बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया जेल, ड्रिलिंग कर बड़ी मछलियों को दबोचने की कोशिश में जांच एजेंसी


WhatsApp Image 2024 04 02 at 12.33.00 PM

कांग्रेस की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई कद्दावर नेता शामिल होंगे. वहीं बड़ी संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभाओं के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम मतदाताओं के शामिल होने को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है. नामांकन रैली के दौरान आयोजित सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे.

WhatsApp Image 2024 04 02 at 12.33.01 PM

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *