वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। चौधरी ने कहा कि भूपेश चारों ओर से घिर गए हैं। ये बात उनको पता है, इसलिए चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। मजबूरी में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आला कमान का उन पर भारी दबाव है। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी।
दरअसल, बघेल ने कहा था कि सीएम, मंत्री, एक नंबर और दो नंबर भी जाएंगे तो कांग्रेस को हरा नहीं पाएंगे। मंत्री चौधरी ने इस बयान का जवाब दिया है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में भ्रष्टाचार का इनोवेशन किया है।
वहीं कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को कांग्रेस बाहरी बता रही है, इस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ज्योत्सना महंत क्या कोरबा लोकसभा से हैं? वे भी जांजगीर से हैं, ऐसे में तो वे भी बाहरी हैं? ज्योत्सना महंत डीएमएफ के भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में बस्तर में चुनाव होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पहले चरण में मतदान तय किया गया है। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सीट पर भाजपा ने महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज में से कोई एक प्रत्याशी हो सकते है।
कांग्रेस ने प्रदेश में 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बार भाजपा ने निशाना साधा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहिए।
बस्तर में भाजपा संगठन सक्रिय
लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा संगठन बस्तर में सक्रिय है। यहां लगातार बैठकों और जनसंपर्क दौर चल रहा है। त्योहार के बाद राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। इससे पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जगदलपुर में बैठक ली।
वहीं विष्णुदेव साय बस्तर में चुनावी प्रचार की कमान संभाली है। भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी बस्तर का दौरा तेज कर दिया है।
अजय जामवाल और पवन साय ने बुधवार को जगदलपुर भाजपा कार्यालय में जिले की तीन विधानसभा की प्रबंध समिति और कोर कमेटी की बैठक ली। इसमें दोनों नेताओ ने भाजपा के 370 लोकसभा सीट जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुटने का आव्हान किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...