Google Analytics Meta Pixel भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ग बना दिया':यहां राम राज्य स्थापित हो गया: कंप्यूटर बाबा - Ekhabri.com

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ग बना दिया’:यहां राम राज्य स्थापित हो गया: कंप्यूटर बाबा

रायपुर। मध्यप्रदेश के रहने वाले महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि भूपेश बघेल ने तो छत्तीसगढ़ को स्वर्ग बना दिया है। यहां रामराज्य स्थापित कर दिया है। कंप्यूटर बाबा राजधानी में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के भी दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से उन्होंने चर्चा की। बाबा ने कहा कि राज्य सरकार की गौठान और गो धन न्याय योजना एक अच्छी योजना है। जिससे सरकार गायों को संरक्षण कर रही है। किसानों को गोबर भी बेच रही है। कंप्यूटर बाना ने इस दौरान रायपुर की खरून नदी में बढ़ते प्रदूषण पर भी बात की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़े ही सजग व्यक्ति हैंं। वे इस पर जरूर ध्यान देंगे। साथ ही ये नागरिकों का भी कर्तव्य है कि नदियों को साफ रखें। अगर नदी जिंदा रहेगी तो हम जिंदा रहेंगे। कंप्यूटर बाबा का मूल नाम नामदेव दास त्यागी है। 1998 में नरसिंहपुर के एक संत द्वारा ‘कंप्यूटर बाबा’ का नाम दिया गया था। वह मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर से हैं। वह दिगंबर अखाड़ा के सदस्य हैं। करीब 5 से 6 साल पहले पहले अचानक से नर्मदा घोटाला रथ यात्रा निकालने का ऐलान करने के बाद कंप्यूटर बाबा चर्चा में आए थे। कंप्यूटर बाबा के आंदोलन के ऐलान के बीच शिवराज सरकार ने उनके समेत 5 साधु-संत और बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया था।
विधानसभा चुनाव के पहले कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस से नजदीकी बढ़ा ली थी। प्रदेशभर में चुनाव में प्रचार-प्रसार किया। कमलनाथ सरकार बनने के बाद तीन महीने तक कंप्यूटर बाबा ने पद नहीं मिलने पर तेवर दिखाए थे। इसके बाद नदी न्यास समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। उन्हें नर्मदा, क्षिप्रा और मंदाकिनी तीनों नदी के संरक्षण की जिम्मेदारी मिली है। एक साल में कंप्यूटर बाबा का फोकस केवल नर्मदा नदी के किनारे अवैध रेत उत्खनन पर ज्यादा रहा है। इसके चलते सरकार के मंत्रियों से भी विवाद होता आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...