Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ में फैंस के साथ अक्षय कुमार की मस्ती:शूटिंग देखने आई भीड़ के पास पहुंचे, हाथ मिलाया - Ekhabri.com

रायगढ़ में फैंस के साथ अक्षय कुमार की मस्ती:शूटिंग देखने आई भीड़ के पास पहुंचे, हाथ मिलाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार शूटिंग करने पहुंचे हैं। रविवार को अक्षय कुमार की शूटिंग देखने फैंस की भीड़ जमा हो गई। लोग अक्षय-अक्षय का शोर मचाने लगे। ये देख अक्षय कुमार ने भी मस्ती की। वो उछलकर फैंस के करीब पहुंच गए लोगों से हाथ मिलाया। एक बच्चा भीड़ में परेशान था, उसके साथ आए लोगों को देखकर अक्षय ने कहा भाई बच्चे को संभाल के कहीं लग न जाए। ये शूटिंग रायगढ़ के जिंदल हवाई पट्टी पर चल रही है। अक्षय कुमार ने देखा कि हवाई पट्टी के किनारे बनी जालियों के पास लोगों की भीड़ जमा है। इस वजह से बॉलीवुड एक्टर लोगों का अभिवादन स्वीकारने पहुंचे। अक्षय कुमार यहां तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। ये फिल्म देश में सबसे सस्ती एयरलाइंस और उसके संघर्ष के प्लॉट पर आधारित है।

ये हुआ शूटिंग में

रायगढ़ में शूट हो रही फिल्म सूरारई पोटरू का हिंदी रीमेक है। रायगढ़ में प्लेन के हादसे का एक सीन फिल्माया जा रहा है। यहां एक्शन सीक्वेंस शूट करते हुए अक्षय कुमार नजर आए। वो एयर स्ट्रिप पर बाइक दौड़ाते दिखे। अपने बॉडी गार्ड के साथ स्कूटर पर बैठकर शूट लोकेशन पर जाते दिखे। बड़े कैमरा, शूटिंग क्रू वगैरह को देखकर रायगढ़ की आॅडियंस रोमांचित दिखी। रायगढ़ में अक्षय सोमवार शाम या मंगलवार तक रुक सकते हैं। शूटिंग का शैड्यूल तय है। यहां छत्तीसगढ़ के लोगों का भरपूर प्यार अक्षय कुमार को मिल रहा है। सिंधी कॉन्सिल आॅफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष नितीन कृष्णानी में फिल्म एक्टर अक्षय कुमार के लिए अपनी मर्सिडीज गाड़ी भेजी है। इसी में सवार होकर अक्षय शूट के लोकेशंस पर जा रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार सुबह करीब 7 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। अपने चार्टर्ड प्लेन से वे जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक रायगढ़ जिले में होनी है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। उन्हें जिंदल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में प्रदेश सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया रायगढ़ को फिल्म मेकर्स ने शूटिंग के लिहाज से बेहतर पाया। एक्टर अक्षय कुमार छत्तीसगढ़ में संचालित आत्मानंद स्कूल के बारे में दिलचस्पी लेकर बातें करते रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...