रायपुर, 31 मई 2025:स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा कर चोरी में संलिप्त दो बड़ी फर्मों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया है। विभाग ने 29 मई को मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के व्यवसाय स्थल पर छापेमारी कर कई अनियमितताओं का खुलासा किया।
जांच के दौरान पाया गया कि फर्म का रिस्क स्कोर 10 था, जो संभावित कर अपवंचन की ओर इशारा करता है। मौके पर कोई लेखा-पुस्तक या टैली सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं था। जांच में यह सामने आया कि वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक फर्म का कुल टर्नओवर 158 करोड़ रुपए से अधिक रहा, लेकिन टैक्स का नगद भुगतान शून्य किया गया।
ई-वे बिल की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा
वर्ष 2023-24 में 29.50 करोड़ की खरीद दिखाकर केवल 50 लाख की सप्लाई दर्ज की गई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि माल उपभोक्ताओं को बेचा गया, लेकिन बिल अन्य व्यवसायियों के नाम पर जारी कर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाया गया।
व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए 40 लाख रुपए टैक्स भुगतान की इच्छा जताई, लेकिन अभी तक कोई भी दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई है।
लक्ष्मी ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई
30 एवं 31 मई को मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स पर हुई जांच में वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक 96 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर की जानकारी मिली, जबकि टैक्स भुगतान नगण्य था।
2023-24 में 11 करोड़ की खरीद पर मात्र 7 करोड़ की सप्लाई दर्शाई गई। जांच के दौरान व्यवसायी ने गलती स्वीकारते हुए 17.55 लाख रुपए का स्वैच्छिक कर भुगतान कर दिया। विभाग की ओर से पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
स्टेट जीएसटी विभाग की इन कार्रवाइयों से यह साफ संकेत मिलता है कि टैक्स अपवंचन करने वाले व्यापारियों पर अब सख्त निगरानी और तत्काल कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा दस्तावेजों के विश्लेषण और डिजिटल डेटा की मदद से राज्य और केंद्र सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई का प्रयास जारी है।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...