रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती पर जब भी कोई पर्व आता है, वह केवल धार्मिक आयोजन नहीं रह जाता, बल्कि संस्कृति, स्वाद और सामाजिक आत्मीयता का उत्सव बन जाता है। हरेली तिहार भी इसी भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी पाक परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली।
हरेली तिहार छत्तीसगढ़ी व्यंजन के बिना अधूरा है, और इस बात को साकार करते हुए अतिथियों के स्वागत के लिए पारंपरिक व्यंजनों की भव्य थाली परोसी गई। ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू, मुठिया, गुलगुला भजिया, चीला-फरा, बरा और चौसेला जैसे दर्जनों पकवानों ने न केवल स्वाद, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा का परिचय कराया।
इन व्यंजनों को बांस की सूप, पिटारी और दोना-पत्तल में परोसा गया, जिसने पूरे वातावरण को ग्रामीण जीवन के सौंदर्य से भर दिया। मुख्यमंत्री साय ने स्वयं इन व्यंजनों का स्वाद लिया और कहा कि यह पर्व केवल खेती-किसानी का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, परंपरा और आत्मीयता की अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम में लोक वाद्य यंत्रों की थाप, परंपरागत परिधान में सजे कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और व्यंजनों की सौंधी खुशबू ने हर कोने को जीवंत कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने इसे एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव बताया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...