छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हुए है। सुरक्षाबलों ने उनके शव बरामद किये है। मारे गए नक्सलियों में दो महिला नक्सली का शव भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 10 का डिप्टी कमांडर नागेश और उसकी पत्नी सोनी की भी मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान में जुटी थी। इसी दौरान चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 6 नक्सली ढेर हुए है। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। एसपी जितेंद्र कुमार यादव व कोबरा सीआरपीएफ़ के अधिकारी हालात पर नज़र रखे हुए हैं।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि, सर्चिंग में निकले जवानों और नक्सलियों के बीच बासागुड़ा थाना इलाके के चिपुरभट्टी के में तालपेरू नदी के किनारे में मुठभेड़ हुई है। जिसमें 6 नक्सली मारे गए है। सुरक्षाबलों ने उनके शव बरामद कर लिए है। तलाशी अभियान जारी है। नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को देखकर नक्सलियों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। होली के दिन इसी इलाक़े में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की थी।
बता दें कि, नक्सलियों ने 25 मार्च को होली दिन राहत कैंप में रहने वाले तीन ग्रामीणों की बासागुड़ा के कलारपारा में धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक ग्रामीण पोलमपल्ली, मारुडबाका के रहने वाले थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...