Google Analytics Meta Pixel बड़ी घटना : चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी - Ekhabri.com

बड़ी घटना : चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी

  • शराब के नशे में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी
  • मुंह में कपड़ा ठूंसकर बलात्कार फिर हत्या
  • गिरफ्तार आरोपी को फांसी देने की मांग


राजनांदगांव। दुष्कर्म जैसी घटनाओं में सख्त सजा के बाद भी छोटी बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामले देश में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला एक मामला राजनांदगांव जिले में भी सामने आया है। यहां शराब के नशे और हवस की आग में अंधा हुआ एक वहशी दरिंदा ने 4 साल की मासूम के साथ अनाचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी।


मामला शनिवार का है। राजनांदगांव के ग्राम कांकेतरा में जहां पूरा गांव गणेश चतुर्थी का पर्व मना रहा था। वहीं गांव में नशे में धुत्त दरिंदा एक मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर रहा था। बताया जा रहा है कि मासूम को शाम 4 बजे के आसपास घर से लापता हो गई। परिवार वालों और गांव वालों ने आसपास तलाशने के बाद चिखली पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर बच्ची की पतासाजी करने लगी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बच्ची को आखरी बार गांव में ही रहने वाले एक युवक शेखर कोर्राम के साथ देखा गया था।


दर्द से तड़पती बच्ची चिल्लाई तो कर दी हत्या
पुलिस ने ली सभी घरों की तलाशी, फिर पकड़ाया आरोपी
बच्ची की पतासाजी करते हुए पुलिस सभी घरों की तलाशी ले रही थी, उसी दौरान उन्हें शेखर कोर्राम एक घर में छिपा हुआ मिला। शुरूआती पूछताछ में जब वह गुमराह करने लगा तो पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसने बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, दर्द से तड़पती बच्ची चिल्लाने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया और बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार जब युवक उन्हें मिला तो वह शराब के नशे में था उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।


बिस्तर के नीचे बरामद हुआ शव
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव आरोपी के बिस्तर के नीचे नग्न अवस्था में खून से लथपथ हालत में बरामद किया। बच्ची की गुमशुदगी के बाद पूरे गांव में हल्ला हो गया था और सब उसकी तलाश करने लगे थे जिसकी वजह से आरोपी बच्ची के शव को कहीं ठिकाने नहीं लगा सका।


फांसी की मांग
बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने के खुलासे के बाद पूरे गांव में शोक के साथ ही गुस्से की लहर है। गांव के सरपंच सहित सभी नागरिक आरोपी को जल्दी से जल्दी फांसी दिये जाने की मांग कर रहे हैं। सरपंच तोरण लाल साहू का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शेखर को मौत की सजा मिलने में देर नहीं लगनी चाहिए, तभी उस मासूम के साथ इंसाफ होगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


नशे का आदी, पत्नी ने छोड़ा
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है, इसके साथ ही वह शादीशुदा भी है लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई है। बीते कुछ साल से वह उसके साथ नहीं रह रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *