- मोबाइल की वजह से छोटी बहन की हत्या करने की बात थी झूठी, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में बड़ी बहन ने बताई प्रेमी की भूमिका
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में बीती रात 11 वर्ष नाबालिग के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पकड़ी गई बड़ी बहन ने पहले मोबाइल की वजह से हुए झगड़े में छोटी बहन को मार डालने की बात कही थी, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से हुई पूछताछ में बड़ी बहन ने पूरे राज उगल डाले, जिसके बाद उसके प्रेमी को भी सह-आरोपी के तौर पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कटघोरा पुलिस को मामले की जांच शुरू करने के साथ ही समझ आने लगा कि वारदात में बड़ी बहन अकेले शामिल नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने बताया कि हत्या के इस वारदात में उसका प्रेमी विनय जगत भी उसके साथ शामिल था। मां-बाप की गैरमौजूदगी में वह कत्ल की रात उससे मिलने मल्दा आया हुआ था। दोनों उसी कमरे में मिल रहे थे, जहां छोटी बहन भी सोई हुई थी। जब अचानक उसकी नींद खुली तो उसने बड़ी बहन और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। छोटी बहन के सामने अपनी पोल खुलते देख दोनों बेहद डर गए। वह यह बात उसके मां-बाप को ना बता दे इस डर से बड़ी बहन ने प्रेमी विनय जगत के साथ मिलकर छोटी बहन को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मृत नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि पहले आरोपी प्रेमी विनय ने मृतिका के चेहरे को तकिए से जोरदार दबाए रखा। जब उसकी मौत हो गई तब उसने (बड़ी बहन) ने टंगिये के पाशा (पिछले हिस्से) से उसके सिर पर वार कर दिया। प्रेमी ने खुद को बचाने के लिए प्रेमिका को पुलिस के सामने यह कहानी गढ़ने को कहा और खुद वहां से फरार हो गया। सुबह जब लोगों का हुजूम उमड़ा और तफ्तीश के लिए पुलिस मल्दा पहुंची तो उसने यह कहानी उनके सामने सुना दी। हालांकि, सभी को इस बात का संदेह था कि महज मोबाइल के लिए इतनी बड़ी वारदात को वह अकेले अंजाम नही दे सकती।
सहआरोपी विनय कुमार जगत भी गिरफ्तार
इसके बाद सहआरोपी विनय कुमार जगत को भी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कटघोरा से हिरासत में ले लिया है। वह मूलत: बिलासपुर जिले का रहने वाला है, जो कटघोरा के बंधन बैंक में आरओ के पद पर कार्यरत है। ऋण सम्बन्धी बैंकिंग कामकाज के लिए वह अक्सर मल्दा आया करता था। इसी बीच उसके नाबालिग के हत्या की आरोपी बड़ी बहन से प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गए थे।
गढ़ी थी झूठी कहानी
इससे पहले आरोपी बड़ी बहन ने पुलिस और अपने मां-बाप को बताया था कि तड़के मोबाइल मे गेम खेलने के विवाद पर उसने बहन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वह हत्या का पूरा आरोप अपने सिर लेना चाहती थी। वहीं उसका प्रेमी भी यही चाहता था कि इस मामले में वह उसका जिक्र न करे, लेकिन पुलिस की जांच और तफ्तीश के आगे दोनों के मंसूबे नाकाम रहे और पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर इस कत्ल इस पूरी गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग पूछताछ के दौरान बार बार बयान बदलती रही। उसने यह कहानी गढ़ने से पहले अपने मोबाइल से सभी नम्बर डिलीट कर दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...