Google Analytics Meta Pixel व्यापारी का पूरा परिवार खत्म, 4 लाशें मिलीं, दो बच्चे शामिल - Ekhabri.com

व्यापारी का पूरा परिवार खत्म, 4 लाशें मिलीं, दो बच्चे शामिल

बच्चों को दिया जहर, पत्नी का फांसी, पति का जमीन पर पड़ा था शव, खुदकुशी की आशंका
रायपुर। रायपुर में शुक्रवार देर शाम एक व्यापारी की उसके ही घर में परिवार सहित लाशें मिली हैं। मरने वालों में 11 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। उन्हें जहर दिए जाने की आशंका है। व्यापारी का शव जमीन पर और पत्नी का फांसी से लटका हुआ मिला है। अंदेशा है कि घरेलू विवाद में बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने खुदकुशी की है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) का सीमेंट-सरिया का काम है। मकान के फस्र्ट फ्लोर में उनकी मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्टू जैन (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला। उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले।

अद्र्धनग्न शव मिला, सिर पर थे चोट के निशान
सूचना मिलने पर आईजी ओपी पॉल, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर सहित अन्य आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस ने उसे तोड़ा और फिर कमरे में दाखिल हुई। अंदर बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था। पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि फर्श पर पंकज जैन का अद्र्धनग्न शव पड़ा था। उनके सिर पर चोट के निशान थे।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी से विवाद की बात भी सामने नहीं आ रही है। प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह पारिवारिक विवाद दिख रही है। थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर स्नस्रु और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।
दुकान खुली थी, पर गए नहीं पंकज
पंकज जैन संडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी थे। संडी में ही उनकी सरिया और बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। देर शाम तक दुकान भी खुली थी। कर्मचारियों ने बताया कि मालिक नहीं आए तो हम लोगों ने फोन किया। उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। हमारे पास चाबी रहती है तो हमने दुकान खोल ली। हमें लगा कि वह कहीं व्यस्त होंगे। देर शाम लोगों से सूचना मिली कि ऐसी घटना हो गई है।

आईजी ओपी पॉल ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते घटना की आशंका है। दोनों बच्चों को जहर देकर मारा गया है, क्योंकि उनके होंठ काले पड़ गए हैं। गला दबाने के भी लक्षण मिले हैं। पंकज जैन के सिर पर हथौड़ी या किसी भारी चीज से वार किया गया है। उसके शव के पास हथौड़ी मिली है। पत्नी फांसी पर झूलती मिली है। जांच की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *