रायपुर।छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती आंदोलन को समाप्त करने के लिए आदेश दिया था कि एक हफ्ते में रुकी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर आदेश जारी करे।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक की नियुक्ति के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक शिक्षकों की भर्ती कुछ शर्तों के मुताबिक होगी।
कोरोना संकट के चलते लंबित शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग की अनुमति के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अब मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परिक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को नियक्ति दे दी जाएगी।
इस दौरान कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा, जिन अभ्यर्थियों का दस्तावेज प्रमाणित होगा उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा।
दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रतीक्षा सूची में जारी अभ्यर्थियों को 20 दिन पहले अलग से सूचना भेजी जाएगी। जो तय अवधि में उपस्थित नहीं हो सकते वे 10 दिन पहले लिखित में सूचना देंगे। इसके आधार पर उन्हें छूट मिलेगी।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल खोलने के आदेश के बाद ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में 14580 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया लंबित थी। लेकिन बीते दिनों चयनीत उम्मीदवारों के प्रदर्शन के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का निर्देश दिया था।
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...