Google Analytics Meta Pixel Unlock 7 अगस्त से: कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा - Ekhabri.com

Unlock 7 अगस्त से: कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा

मंत्रालय सहित नवा रायपुर तथा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय खुलेंगे 7 अगस्त से

Read Also  2.66 लाख करोड़ ग्रामीण विकास हेतु, 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास,बारहमासी सड़क, ग्रामीण जीवन के उत्थान में मील पत्थर साबित होगा - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी

रायपुर। मंत्रालय सहित नवा रायपुर और रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 7 अगस्त से अब पुनः कार्य संचालन होगा। कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी लॉकडाउन 6 अगस्त को समाप्त होने के कारण आज राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से इस आशय का दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके तहत मंत्रालय तथा नवा रायपुर और रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन में 7 अगस्त से तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी। इसके लिए संबंधित विभाग को पृथक से रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इनमें अनुभाग अधिकारी तथा उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी। मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा कार्यालयों में फेस मास्क के उपयोग और सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंस रखने के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों के प्रमुख द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं कार्यालयों में सेनिटाइजेशन तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। पूर्व की भांति मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारी वर्क फ्राम होम अथवा मंत्रालय से कार्य संपादित कर सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *