भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में बुधवार को यहां मैदान में उतरेगी तो इस करो या मरो के मैच में उसे बड़े खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज के पहले मैच में आखिरी विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की अटूट साझेदारी कर शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय गेंदबाज पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में विफल रहे लेकिन टीम को उनसे ज्यादा निराश शीर्ष क्रम के दिग्गज बल्लेबाजों ने किया। भारतीय टीम ने पिछली बार 2015 में बांग्लादेश में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी जब महेंद्र सिह धौनी के नेतृत्व में टीम तीन मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई थी और एकमात्र जीत तीसरे मैच में मिली थी।
वनडे विश्व कप में अभी भी 10 महीने बाकी हैं लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि भारतीय टीम का दृष्टिकोण क्या होगा। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने की बात कर रही है लेकिन इस योजना को कम मैचों मे ही आजमाया गया है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे युवाओं को आराम देने का तत्कालीन चयन समिति का निर्णय चौंकाने वाला रहा है।
भारतीय शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों के साथ मुख्य समस्या यह है कि वह शुरुआत में बहुत ज्यादा डाट गेंद खेल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 42 ओवर की बल्लेबाजी में लगभग 25 ओवर डाट गेंद खेली। बाकी के आठ ओवर को भी जोड़ दें तो टीम ने लगभग 200 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया।
आधुनिक समय के क्रिकेट में जब इंग्लैंड हर तरह से सभी प्रारूपों में आक्रामक रवैया अपना रहा है तब भारतीय टीम एक कदम आगे और चार पीछे ले जा रही है। राहुल को विकेटीकीपिग का जिम्मा सौंप कर टीम ने लचीलापन रूख अपनाने की जगह यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि राहुल और धवन दोनों को विश्व कप के अंतिम एकादश में कैसे फिट किया जाए।
टीमें : भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार।
बांग्लादेश: लिटन दास, अनामुल हक बिजाय, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूद उल्लाह, नजमुल हुसैन शांटो , काजी नुरुल हसन सोहन, शोरफुल इस्लाम।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...