रायपुर, 28 नवंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सड़क अवसंरचना और राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक किरण देव और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।










