लोगों के दरवाजे तक निःशुल्क पौधा मुहैया कराया जाएगा
पाँच माध्यम के जरिए ले सकते फरी पौधा
बेमेतरा- पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिले को भी हरा-भरा करने की कवायद जारी है। विधायक श्री आशीष छाबड़ा एवं कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने उप मंडल परिसर में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत पौध वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती शकुंतला साहू, वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री शशिकुमार, उप वनमंडलाधिकारी श्री व्ही.एच. दुबे, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित वन विभाग अधिकारी-कर्मचारी प्रधान मौजूद थे।
विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के लिए वन विभाग ने ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ योजना की शुरुआत की है। इसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
वन विभाग ने चालू वर्ष में ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ कार्यक्रम के तहत आज से पौध वितरण की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों के दरवाजे तक फ्री में पौधा मुहैया कराया जाएगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आम जन से अपने घर के आसपास सुरक्षित ज़मीन पर फलदार व छायाडेयर पेड़ लगाने की अपील की।ताकि आसपास का पर्यावरण वातावरण स्वच्छ अच्छा रहे।
वनमंडलाधिकारी श्री शशिकुमार ने बताया कि ज़िले में पौधा तुहर दुआर 2023 योजना में आज 6 जुलाई से 5 अगस्त 2023 तक वाहन द्वारा प्रति शनिवार और रविवार को विभिन्न प्रजातिओं बांस, कटहल, महुआ, अर्जुन (कहुआ), जामुन, अमरूद, करंज, बहेड़ा, नीम, आंवला, कचनार, इमली, कुसुम, सीताफल व अन्य प्रजातियों के पौधे निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ कार्यक्रम की तहत पौधा पाँच माध्यम की ज़रिए निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। पहला माध्यम हेल्पलाइन नंबर 0788-2327531 दूसरा क्यू आर कोर्ड स्कैन कर, तीसरा वेबसाइट ूूूणतपेीदानदरकनतहण्बवउ की मध्यम से आवेदन कर फरी में प्राप्त कर सकते है। इसी तरह चौथा जरिया अपने क्षेत्र की नर्सरी प्रभारी का कॉल कर ले सकते है। साजा-बेमतरा और धनगांव नर्सरी 7489-273551 है। निःशुल्क पौधा प्राप्त करने का पाँचवा और अंतिम जरिया पौधा वितरण वाहन द्वारा है। उन्होंने बताया कि जिले में 50 हज़ार पौधा वितरण किया जाएगा। उन्होंने आमजन जिनके पास ख़ाली और पौधा लगाने की जमीन है उनसे लाभ उठाने की अपील की है।
इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसमें ज़िले के सभी नागरिक निजी भूमि की उपलब्धता के मुताबिक फायदा उठा सकते हैं। वहीं, सभी ग्राम पंचायतों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ ले सकती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में वृक्षारोपण को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। साथ ही पर्यावरण में सुधार लाकर जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...