छाया,पानी,चारा जैसे स्थाई सुविधाओं के साथ वर्मी खाद का हो रहा निर्माण
कवर्धा- जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत बरबसपुर में सुराजी गांव योजना के नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी अंतर्गत बनाए गए गौठान में छाया, पानी, चारा की सुविधा नही होने एवं वर्मी कंपोस्ट नहीं बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सूचना को संज्ञान में लिया और बरबसपुर गोठान की गतिविधिया, गोबर खरीदी, मवेशियों की उपस्थिति, जैविक खाद का निर्माण सहित गोठान समिति के कार्यो की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल को जांच करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन पर जनपद पंचायत कवर्धा की टीम द्वारा गौठान पहुंच कर जाँच की गई। पशुधन के लिए छाया, पानी, चारा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी देते हुए सीईओ जनपद पंचायत ने बताया कि बरबसपुर गौठान में 2 बोर पूर्व से स्थापित है जिसमें एक बोर से कोटना में प्रतिदिन पानी भरा जाता है। पशुधन पर बताया गया कि 319 गौवंशी एवं 34 भैंसवंशी गांव में है, जिसे प्रतिदिन ग्रामीण गौठान में लाकर छोड़ते हैं क्योंकि गौठान में पशुधन के लिए शासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही यह भी शिकायत प्राप्त हुई थी की गौठान में पशुधन को बैठने के लिए शेड का निर्माण नहीं किया गया है। जबकि निरीक्षण के लिए पहुंचे दल ने पाया कि पशुधन को बैठने के लिए दो शेड का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही वर्मी कंपोस्ट निर्माण करने के लिए 30 वर्मी शेड एवं गोबर संग्रहण करने के लिए 10 नाडेफ टैंक का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व से ही किया गया है जिसका निरंतर उपयोग हो रहा है। बरबसपुर गौठान में गोधन न्याय योजना अंतर्गत योजना प्रारंभ से अभी तक 1830.58 क्विंटल गोबर क्रय ग्रामीणों से किया गया है, जिसमें से 604 क्विंटल वर्मी खाद का निर्माण हो चुका है। इस तरह इसका कन्वर्जन रेट 33 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि बरबसपुर गौठान में पशुधन के लिए शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाओं की उपलब्धता निरंतर जारी है। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना से गोबर क्रय करते हुए खाद निर्माण का कार्य भी निरंतर हो रहा है। पशुधन के लिए छाया पानी एवं चारा की स्थाई व्यवस्था है। गौठान का देखरेख एवं आवश्यक व्यवस्था ग्राम गौठान प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा लगातार किया जाता है। ग्रामीणों ने भी बताया कि वे अपने पशुधन को गौठान में प्रतिदिन लाते हैं क्योंकि पशुधन के लिए यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...